{"_id":"6311f7edcee0bb5dc9532048","slug":"two-leopards-brought-out-from-kuno-were-left-in-madhav-national-park-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: कूनो से निकालकर लाए दो तेंदुओं को माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ा, चीतों के बाड़ों में रह रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: कूनो से निकालकर लाए दो तेंदुओं को माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ा, चीतों के बाड़ों में रह रहे थे
Fri, 02 Sep 2022 06:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:02 PM IST
सार
कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से चीते लाने की तैयारी तेज हो गई है। चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में रह रहे तीन तेंदुओं में से दो को पकड़कर शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में छोड़ा गया है। तीसरे तेंदुए को भी निकालने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
कूनो से लाए गए तेंदुओं को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में छोड़ा गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से दो तेंदुओं को लाकर माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ा गया है। जल्द ही एक और तेंदुए को लाया जाएगा। ये तीनों तेंदुए कूनो पार्क में अफ्रीका से आने वाले चीतों के लिए बने बाड़े में देखे गए थे।
बता दें कि लंबे समय से ये तीनों तेंदुए चीतों के बाड़े में ही रह रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद दो तेंदुए तो हाथ लग गए, पर एक को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। पकड़े गए दोनों तेंदुओं को माधव नेशनल पार्क शिवपुरी की मध्य रेंज में लाकर छोड़ दिया गया है। पार्क अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तीसरे तेंदुए को भी पकड़कर माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में छोड़ा जाएगा।
सिंह परियोजना के क्षेत्र संचालक सीएस निनामा ने बताया कि चीतों के साथ तेंदुओं का रहना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। बता दें कि शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में पांच बाघ लाए जाने की तैयारी चल रही है। राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि बाघ को लाने के स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही माधव नेशनल पार्क में बाघ लाए जाएंगे।
विज्ञापन
इधर प्रदेश में चीतों को लाने की तैयारियां जोरों शोर से जारी हैं। श्योपुर में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिनमें से दो पर अफ्रीकी चीतों की एंट्री होगी जबकि तीन पर पीएम मोदी के काफिले की। सीएम शिवराज ने हाल ही में अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग अफ्रीका से आठ चीते लाने की तैयारियों में जुटा है। पहले चीते 15 अगस्त तक आने वाले थे, लेकिन अब इनके इस माह आने की उम्मीद है। वन विभाग 17 सितंबर की तैयारियों में जुटा है।