फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Two accused arrested in the case of leopard death in Shivpuri

शिवपुरी: तेंदुए की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सूअर का शिकार करने लगाए गए जाल में फंसकर गई थी जान

Wed, 21 Dec 2022 03:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 03:43 PM IST
सार

जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में सोमवार को हिंडोराखेड़ी गांव के जंगल में तेंदुए का शव मिला था। जंगल में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई थी।

विज्ञापन
Two accused arrested in the case of leopard death in Shivpuri
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के खनियांधाना के जंगल में मिले तेंदुए के शव के मामले का वन विभाग ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। वन विभाग ने इस मामले में दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जंगल में सूअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने जाल लगा दिया था, जिसमें फंसने से तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने दोनों शिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में सोमवार को हिंडोराखेड़ी गांव के जंगल में तेंदुए का शव मिला था। जंगल में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को बरामद कर माधव नेशनल पार्क में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया था। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की डीएफओ मीणा मिश्रा, एसडीओ एमके सिंह, रेंजर अनुराग तिवारी ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव का परीक्षण किया था। जिससे ज्ञात हुआ कि तेंदुए का शिकार जाल लगाकर किया गया है। वन विभाग की टीम लगातार शिकारियों की तलाश में जुटी थी, टीम ने संदेह के आधार पर दो शिकारियों छोटे लाल जाटव और सुरेश जाटव को पकड़ा था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें फंसने से तेंदुए की मौत हो गई। रेंजर अनुराग तिवारी ने बताया कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए खेत में फैलाए गए जाल में जंगली सूअर की जगह तेंदुआ फंसा और उसकी मौत हो गई, जिसके बाद घटना को छुपाने के लिए शिकारियों ने तेंदुए के शव को मौके से उठाकर ढाई सौ मीटर दूर घने जंगल में फेंक दिया था। वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed