{"_id":"632f2289ad08bb5701198f7b","slug":"trucks-of-sikhs-going-from-amritsar-to-nanded-got-stuck-in-wet-soil-elephant-pushed-them-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी मेरे साथी: अमृतसर से नांदेड़ जा रहे सिखों के ट्रक गीली मिट्टी में फंसे, हाथी ने धक्का देकर निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी मेरे साथी: अमृतसर से नांदेड़ जा रहे सिखों के ट्रक गीली मिट्टी में फंसे, हाथी ने धक्का देकर निकाले
Sat, 24 Sep 2022 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:03 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के ग्रामीण इलाके में कीचड़ में फंसे ट्रकों को हाथी की मदद से रास्ता पार कराया गया है। ये ट्रक सिख जत्थे के थे, जो अमृतसर से नांदेड़ जा रहे थे। हाथी के ट्रकों को धक्का लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कीचड़ में फंसे ट्रकों को हाथी ने धक्का मारकर बाहर निकाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी कीचड़ में फंसे ट्रकों को निकालता दिख रहा है। तीन ट्रकों को हाथी ने धक्का देकर रास्ता पार कराया।
बता दें कि सिख समुदाय का एक जत्था अमृतसर से नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए निकाला था। कोलारस के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार यहां कुछ देर के लिए रुके थे। तभी जोरदार बारिश हो गई, जिससे गांव के रास्ते की मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इस रास्ते पर जत्थे के ट्रक फंस गए। इन्हीं ट्रकों को धकेलने के लिए जत्थे में शामिल हाथी ने सहारा दिया। हाथी ने ट्रकों को धकेलकर रास्ता पार कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जत्थे में शामिल गुरदेव सिंह ने बताया कि हाथी उनके साथ अमृतसर से आया है। हाथी बहुत ही होशियार है वह ऐसा कई बार कर चुका है। ये हाथी नांदेड़ में कई प्रकार के करतब भी दिखाएगा।

हाथी मेरे साथी: अमृतसर से नांदेड़ जा रहे सिखों के ट्रक गीली मिट्टी में फंसे, हाथी ने धक्का देकर निकालेhttps://t.co/ScLd8GAozQ#shivpuri #madhyapradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/5RHYnjvJ8Y
— dinesh sharma (@dineshs66793496) September 24, 2022
विज्ञापन
जत्थे में शामिल गुरदेव सिंह ने बताया कि हाथी उनके साथ अमृतसर से आया है। हाथी बहुत ही होशियार है वह ऐसा कई बार कर चुका है। ये हाथी नांदेड़ में कई प्रकार के करतब भी दिखाएगा।