{"_id":"63aace3d3d1aca524a647da6","slug":"shivpuri-woman-pours-petrol-on-herself-while-narrating-her-grief-in-public-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: कलेक्टर की जनसुनवाई में दुखड़ा सुनाते-सुनाते महिला ने खुद पर डाल लिया पेट्रोल, जानें क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: कलेक्टर की जनसुनवाई में दुखड़ा सुनाते-सुनाते महिला ने खुद पर डाल लिया पेट्रोल, जानें क्या है वजह
Tue, 27 Dec 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 04:23 PM IST
सार
शिवपुरी कलेक्टर ऑफिस में जमीन मामले में गुहार लगाने आई महिला ने अफसरों के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। एकाएक हुए घटनाक्रम से अफसर भी चौंक गए। जैसे तैसे महिला को बचाया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंची महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में हो रही जनसुनवाई में चौंकाने वाला घटनाक्रम हो गया। जमीन मामले में गुहार लगाने आई महिला ने अफसरों के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। एकाएक हुए घटनाक्रम से अफसर भी चौंक गए। जैसे तैसे महिला को बचाया गया। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित का आवेदन लेकर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई चल रही थी। लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं। तभी शिवपुरी जिले के बामोर कलां इलाके के ग्राम हसर्रा में रहने वाले सिरनाम पिता मर्दन लोधी अपनी पत्नी के साथ कलेक्टर के पास गुहार लगाने पहुंचे थे। उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा छल पूर्वक किए गए कब्जे और झूठे केस में जेल भेज देने की धमकी के मामले में न्याय मांगने पहुंचे थे।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के एक दबंग ने उसके निजी स्वामित्व की 9 बीघा जमीन पर पटवारी और तहसीलदार से मिलकर अवैध कब्जा कर लिया है। तमाम कोशिशों के बाद भी जमीन वापस नहीं मिल रही है। इसी परेशानी के चलते मंगलवार को शिकायत लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे थे। आवेजन लेने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो पत्नी ने आपा खो दिया। उसने थैले में साथ लेकर पहुंची पेट्रोल की बॉटल खोली और अपने ऊपर उडेल ली। इस घटना के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया। तुरंत मौके पर पहुंचे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने पीड़ित का आवेदन लेकर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दबंगों ने जमीन पर किया कब्जा, जनसुनवाई में दुखड़ा सुनाते-सुनाते महिला ने खुद पर डाल लिया पेट्रोल#shivpuri #collectors #jansunwai #publichearing #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/4nux01TcDh
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) December 27, 2022