फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: When the daughter-in-law did not have a relationship with brother-in-law and brother-in-law, then mother-in-law and husband beat her out of the house, got an abortion

Shivpuri: बहू ने जेठ और देवर से संबंध नहीं बनाए तो सास और पति ने मारपीट कर घर से निकाला, गर्भपात कराया

Tue, 14 Jun 2022 10:29 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 10:29 AM IST
सार

शिवपुरी में एक महिला को सास और पति ने घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि महिला ने देवर और जेठ से संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं महिला दो महीने की गर्भवती थी, उसके जेठ ने पेट में लात मारकर दो महीने का गर्भ गिरा दिया।

विज्ञापन
Shivpuri: When the daughter-in-law did not have a relationship with brother-in-law and brother-in-law, then mother-in-law and husband beat her out of the house, got an abortion
एसपी ऑफिस में शिकायत करने पहुंची महिला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक झकझोरने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सास और पति ने घर से इसलिए निकाल दिया क्योंकि महिला ने देवर और जेठ से संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं महिला दो महीने की गर्भवती थी, उसके जेठ ने पेट में लात मारकर दो महीने का गर्भ गिरा दिया। पीड़िता ने महिला थाने में सास, पति, जेठ और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद महिला ने सोमवार को SP ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड की रहने वाली है। महिला का मायका मुरैना जिले में है, उसकी शादी शिवपुरी के टोंगरा रोड के रहने वाले एक युवक से 5 मई 2021 को हुई थी। महिला ने ससुराल पक्ष पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद उसके पिता ससुरालवालों को हजारों रुपये दे चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी ससुरालवालों ने पैसे मांगने बंद नहीं किए। महिला के अकाउंट में दो लाख रुपये थे, जो कि ससुराल वालों ने ले लिए, वे महिला से पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेठ और देवर से संबंध बनाने का दबाव
महिला ने बताया कि उसके दो बड़े जेठ और एक देवर है। सभी मिलकर रहते हैं। देवर और दोनों जेठ अविवाहित हैं। पति, सास और घर के अन्य सदस्य लगातार महिला को प्रताड़ित करते हैं और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। दोनों जेठ और देवर महिला के साथ संबंध बनाना चाहते हैं। सास से शिकायत करने पर सास ने अपने तीनों बेटों को समझाने के बजाय चुप्पी साध ली। जेठ और देवर महिला पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट में लात मारकर गिराया गर्भ
पीड़ित महिला ने जेठ पर लात मारकर दो महीने का गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि नशे के आदी होने के कारण जेठ की शादी नहीं हो पा रही है। वे नशे की हालत में उसके साथ छेड़खानी करते हैं। पति से शिकायत करने पर उसने सास के साथ मिलकर मारपीट की। महिला का कहना है कि वह दो महीने की गर्भवती थी, लेकिन जेठ ने पेट में लात मारकर गर्भ गिरा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed