फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: When family members did not get him a bike, the young man set himself on fire

Shivpuri News: ये कैसी जिद! परिजनों ने बाइक नहीं दिलाई तो युवक ने खुद को लगा ली आग, गंभीर रूप से झुलसा

Thu, 11 Jan 2024 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 07:34 PM IST
सार

शिवपुरी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को इसलिए आग लगा ली, क्योंकि उसकी बाइक की मांग पूरी नहीं हो रही थी। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
Shivpuri: When family members did not get him a bike, the young man set himself on fire
शिवपुरी में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने आत्मदाह कर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। वह परिवार के लोगों से बाइक मांग रहा था। परिजनों पैसों के अभाव में बाइक नहीं दिला पाए तो युवक ने खुद को आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


परिवारजनों ने बताया है कि युवक सौरभ जाटव घर में अपने माता-पिता से लगातार बाइक दिलाने की मांग कर रहा था। जब यह मांग पूरी नहीं की गई तो नाराज युवक ने एक कमरे में जाकर स्वयं को आग लगा ली। कमरे में भड़की आग से युवक झुलस गया। इसके बाद इस युवक को घायल अवस्था में बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां पर उसके हालात में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। अभी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मां बोली- बाइक की मांग कर रहा था
अस्पताल में भर्ती सौरभ जाटव निवासी गाजीगढ़ हाल निवासी कालामढ़ की मां सुनीता जाटव ने बताया कि उसका बेटा बीते कई दिनों से बाइक की मांग कर रहा था। वह लगातार 50 हजार रुपये देकर बाइक फायनेंस कराने की मांग कर रहा था। परंतु उसकी मां ने उससे कहा कि उसके पास अभी इतना पैसा नहीं है। साथ ही वह इतना पैसा कहां से लाए। इसके बाद से युवक अपने परिवारजनों से नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर आया, फिर किया हंगामा
परिजनों ने बताया कि सौरभ की मांग पूरी न होने पर वह रोज शराब पीकर घर आता और हंगामा करता। इसके बाद युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर घर आकर पहले हंगामा किया। इसके बाद मां से दोबारा से पैसों की मांग की। परंतु जब मां ने पैसा नहीं होने की बात कही तो सौरभ नाराज हो गया और कमरे में जाकर घर में रखे सामान में पहले आग लगाई इसके बाद खुद भी इसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर तत्काल बैराड स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां युवक की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed