{"_id":"684a7a2ee20881b66702d915","slug":"shivpuri-to-promote-sanatan-dharma-baba-bageshwar-seva-organisation-is-going-door-to-door-reciting-hanuman-chalisa-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3051183-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए बाबा बागेश्वर सेवा संगठन घर-घर जाकर कर रहा हनुमान चालीसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए बाबा बागेश्वर सेवा संगठन घर-घर जाकर कर रहा हनुमान चालीसा
Thu, 12 Jun 2025 11:11 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए भक्तगण
सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए बाबा बागेश्वर हनुमान चालीसा सेवा संगठन के पदाधिकारी घर-घर जाकर निशुल्क संगीतभय हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक मंगलवार को शिवपुरी शहर में कर रहे हैं।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा सेवा संगठन के पंडित राजेंद्र पिपलौदा एवं संजय गौतम मेडिकल शोभा शर्मा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है और घर-घर में हिंदुत्व का शंखनाद करना है। प्रत्येक घर में हनुमान चालीसा का पाठ होने से घर के बच्चों में अच्छे संस्कार आएंगे और बच्चे संस्कारी बनेंगे। उन्होंने बताया कि बाबा बागेश्वर हनुमान चालीसा सेवा संगठन ने जो हिंदुत्व को बढ़ाने के लिए जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करेंगे। प्रथमवार 1 अप्रैल 2025 नवरात्रि के प्रथम मंगलवार से श्री विजय शर्मा नेताजी के घर से प्रारंभ होकर आज 11वां पाठ खाटू श्यामजी के मंदिर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी सहित 200 से अधिक लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी भी आयोजन द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
