फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Students painted pictures on mantra given by PM Modi painting competition organized

Shivpuri: PM मोदी द्वारा दिए गए मंत्र पर छात्रों ने उकेरे चित्र, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Tue, 23 Jan 2024 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 10:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्रों पर छात्रों ने चित्र बनाए। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें बच्चों ने पेटिंग बनाई।

विज्ञापन
Shivpuri Students painted pictures on mantra given by PM Modi painting competition organized
चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में परीक्षा पे चर्चा अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मंत्रों पर आधारित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में किया गया। इसमें जिले के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा मंत्रों, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर भारत एवं चंद्रयान-3 आदि विषयों पर अपनी कल्पना को मूर्त रूप दिया। इस दौरान निर्णायक मंडल में तिरुपति संगीत एवं कला महाविद्यालय के प्राचार्य पंडित पराक्रम जैमिनी, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका पुरोहित एवं राम कुमार महेश्वरी ने सूक्ष्म मूल्यांकन के पश्चात पांच सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया, जिसमें शासकीय हाईस्कूल फिजिकल कॉलोनी वार्ड नंबर 31 की साक्षी खटिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय करैरा की शैली गुप्ता द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के ध्रुव कुशवाहा तृतीय, इनोवेटिव स्कूल शिवपुरी की हिमानी चतुर्थ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की एलिन तिर्की ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अभिषेक आर्य ने स्वागत भाषण दिया तथा वरिष्ठ शिक्षक एमएम मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed