फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Family members create ruckus over the suspicious death of a youth in Shivpuri

Shivpuri News: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज परिसर में युवक की संदिग्ध मौत, रात छोड़ गए थे लोडिंग वाहन से आए कुछ लोग

Tue, 08 Jul 2025 08:06 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 08:06 PM IST
सार

मृतक को कुछ लोग लोडिंग वाहन में डालकर कॉलेज परिसर में छोड़कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी कार्यालय में शिकायत की। अनिल पर पूर्व में बिजली तार चोरी के मामले दर्ज थे, जिससे उसकी मौत पर संदेह और गहरा गया है।

विज्ञापन
Shivpuri News: Family members create ruckus over the suspicious death of a youth in Shivpuri
एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह मृतक के परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बीती रात करीब 3 बजे कुछ लोग युवक को लोडिंग वाहन में डालकर कॉलेज परिसर में छोड़कर भाग गए थे। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अनिल जाटव, निवासी इंदिरा कॉलोनी, कोलारस के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों ने मंगलवार सुबह एसपी ऑफिस पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मृतक अनिल के भाई राजकुमार जाटव ने बताया कि सोमवार सुबह अनिल कोर्ट की तारीख का कहकर घर से निकला था। उसने पत्नी से कुछ पैसे भी लिए थे। देर रात कोलारस के विनोद जाटव का फोन आया कि अनिल को करंट लग गया है। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मंगलवार सुबह पांच बजे जब परिजन कॉलेज पहुंचे तो अनिल मृत मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल पहुंचे दिल्ली, राजनाथ के अलावा शाह-नड्डा से होगी मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
विनोद जाटव ने बताया कि उसे रात में रामपाल लोधी का कॉल आया कि अनिल को बिजली के खंभे से करंट लगा है। फिर वह ब्रिजेंद्र और एक अन्य युवक के साथ अनिल को लोडिंग वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज छोड़ गए। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और साथ आए युवकों की पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मर्ग डायरी कोलारस थाना भेजी गई है। वहीं से आगे की जांच होगी। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि अनिल जाटव और उसके कुछ साथियों पर बिजली तार चोरी के कई केस पहले से कोलारस थाने में दर्ज हैं। इस कारण उसकी मौत को लेकर संदेह और भी गहरा गया है। अब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed