फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri Police dispute with villagers when CM goes to get help line cut many policemen injured

Shivpuri News: सीएम हेल्प लाइन कटवाने गई पुलिस का ग्रामीणों से विवाद, कई पुलिसकर्मी घायल

Tue, 20 Feb 2024 08:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 08:05 PM IST
सार

शिवपुरी के गांव में सीएम हेल्प लाइन कटवाने गई पुलिस का विवाद हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Shivpuri Police dispute with villagers when CM goes to get help line cut many policemen injured
पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में मायापुर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव में सीएम हेल्प लाइन कटवाने गए पुलिसकर्मियों पर कुछ गांव वालों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मियों की पिटाई के अलावा पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी गई। ग्रामीणों द्वारा बोले गए इस जानलेवा हमले में कुल्हाड़ी के हमले से एक पुलिस एएसआई, एक आरक्षक सहित पुलिस वाहन का ड्राइवर घायल हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस मामले में मायापुर थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन नामजद व तीन से चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीएम हेल्पलाइन शिकायत कटवाने पुलिस गई थी गांव में
बताया जा रहा है कि मायापुर थाना क्षेत्र के बनियानी गांव के रहने वाले एक ग्रामीण राजेन्द्र लोधी ने पुलिस कार्यप्रणाली से परेशान होकर सीएम हेल्प लाइन में एक शिकायत दर्ज कराई थी। सीएम हेल्प लाइन में राजेंद्र लोधी द्वारा दर्ज शिकायत के निपटारे के लिए मायापुर थाना पुलिस पर टेंशन में थी। बताया जाता है कि मंगलवार को इसी सीएम हेल्प लाइन को कटवाने के लिए पुलिस थाना एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर, आरक्षक चन्द्रभान सिंह, पुलिस वाहन का चालाक क्षेत्रपाल यादव बनियानी गांव में पहुंचे। जहां पुलिस वाहन को राजेन्द्र लोधी के घर के पास रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो हो गया विवाद
ग्रामीणों के इस हमले में घायल हुए आरक्षक चन्द्रभान सिंह ने बताया है कि सभी जैसे ही पुलिसकर्मी इस शिकायत को लेकर ग्रामीण राजेन्द्र लोधी के घर पहुंचे थे। जहां दरोगा जी ने राजेन्द्र से कहा कि तुमने जिस संबंध में शिकायत कर रखी है, उसके बारे में जांच करना है। इसी बात से राजेंद्र भड़क गया और आगबबूला होकर घर में घुसा और गालियां बकते हुए हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बाहर आ गया। कुछ ही देर में राजेंद्र का भाई आनंद लोधी, सचेन्द्र लोधी, राजेन्द्र की पत्नी जयन्ति लोधी, अवस्था बाई लोधी और 3-4 अन्य लोग भी मौके पर आ गए। कुछ के हाथों में कुल्हाड़ी थी तो कुछ लोगों के हाथों में लाठी डंडे थे। सभी ने मिलकर लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।


मामला दर्ज हुआ, आरोपी फरार
इस हमले में सीएम हेल्पलाइन कटवाने गांव पहुंचे एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर, आरक्षक चन्द्रभान सिंह, पुलिस वाहन का चालाक क्षेत्रपाल यादव कुल्हाड़ी और लाठियों के बार से गंभीर हुए हैं। पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के बाद पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा मायापुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायापुर थाना पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र लोधी, आनंद लोधी, सचेन्द्र लोधी, जयन्ति पत्नी राजेन्द्र लोधी, अवस्था बाई लोधी और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 307, 353, 332, 186, 294, 427, 147, 148 और 149 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed