फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri police action in bluit cylencer raod rolyer

Shivpuri News: पुलिस ने सड़क पर रखे साउंड वाले साइलेंसर और फिर चलवा दिया रोड रोलर; चालान भी काटे गए

Sun, 19 Jan 2025 03:00 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

तवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि साउंड वाले साइलेंसरों से ध्वनि प्रदूषण होता है और अराजक माहौल निर्मित होता है, जो कानून के खिलाफ है। ऐसे साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
shivpuri police action in bluit cylencer raod rolyer
बुलट साउंड वाले सायलेंसरों पर चलवाया रोड रोलर

विस्तार

शिवपुरी के माधव चौक पर पुलिस ने पटाखा जैसी आवाज निकालने वाले 70 साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट करने की कार्रवाई की। पुलिस ने यह साइलेंसर बुलेट बाइकों से जब्त किए थे। कुछ दिन पूर्व यातायात सप्ताह के दौरान वाहन चालकों पर नियम न मानने को लेकर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान यातायात विभाग, कोतवाली, फिजिकल व देहात थाना पुलिस ने मिलकर 70 बुलेट बाइक ऐसी पकड़ीं, जिनके साइलेंसरों से पटाखा जैसी आवाज निकल रही थी। पुलिस ने इन बाइकों पर जुर्माना वसूलकर साइलेंसर जब्त कर लिए थे। वहीं, एसपी अमन सिंह राठौड़ ने इन सभी साइलेंसरों को नष्ट करने के आदेश दिए थे। इसके बाद शनिवार को शहर के माधव चौक पर इन सभी साइलेंसरों को सड़क पर रखकर रोड रोलर से नष्ट किया गया।  

विज्ञापन


पुलिस ने चलवाया रोड रोलर
शिवपुरी में बड़ी संख्या में युवा अपनी बाइकों में बुलेट साउंड वाले साइलेंसर लगाकर आए दिन दहशत फैलाते हुए घूमते थे। शहर में सभी थानों की पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत ऐसे साइलेंसर लगाकर घूमने वाले वाहन चालकों के न केवल साइलेंसर निकलवाए, बल्कि चालानी कार्रवाई भी की। शनिवार को इन सभी साइलेंसरों को माधव चौक चौराहे पर रखकर उन पर रोड रोलर चलवाया गया। कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, इस तरह के साइलेंसरों से ध्वनि प्रदूषण होता है और अराजक माहौल निर्मित होता है, जो कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्रवाई
शिवपुरी में 11 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत शिवपुरी पुलिस द्वारा की गई है। इसी क्रम में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कार्रवाई भी की गई। इस दौरान शहर में लगातार दो दिन तक ऐसी बाइक चालकों पर कार्रवाई की गई, जो अपनी बाइकों में बुलेट साउंड वाले साइलेंसर लगाकर शहर में घूम रहे थे। ट्रैफिक पुलिस, देहात थाना, कोतवाली और फिजिकल थाना पुलिस ने 15 से 17 जनवरी तक ऐसी 70 बाइकों से साइलेंसर निकालकर उन पर चालानी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed