फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Toll plaza employees beat up Maharashtra's family, case filed against six

Shivpuri News: महाराष्ट्र के परिवार के साथ टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने की मारपीट, छह के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 04:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

शिवपुरी के पूरनखेड़ी टोल प्लाजा में महाराष्ट्र के एक परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Shivpuri News: Toll plaza employees beat up Maharashtra's family, case filed against six
टोल प्लाजा में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के एक परिवार के साथ शिवपुरी में टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात को पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अंजाम दिया। इसमें परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत कोलारस पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने छह टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार महाराष्ट्र के अमरावती का रहने वाला है। मुखिया नाजीब-उर-रहमान पुत्र शफी-उर-रहमान ने बताया- हम दो कारों में सवार होकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से अमरावती लौट रहे थे। रविवार रात में हमारी गाड़ियां पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर पहुंचीं। टोल बैरियर पर हमारा टैक्स फास्टैग से नहीं कटा जबकि 766 रुपये का बैलेंस था। टोलकर्मियों का कहना था कि फास्टैग का बैलेंस खत्म हो चुका है। हमने इस बात को मानने से इनकार किया। इस पर वहां मौजूद दो कर्मचारियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। नाजीब-उर-रहमान ने बताया कि हमने कार से उतरकर टोलकर्मियों को गाली देने से मना किया। इसके बाद उनके दूसरे साथी वहां आ गए और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। कार में सवार बच्चियों ने रोकने का प्रयास किया तो एक टोलकर्मी ने एक बच्ची के सिर पर लोहे का पाइप मार दिया। उसके सिर से खून बहने लगा। हमारे बच्चे मारपीट का वीडियो बनाने लगे तो टोलकर्मियों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिए। वहां से हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों के नाम अवधेश धाकड़, शेरा गोस्वामी, शिवम भार्गव, सत्येंद्र रघुवंशी, मोहन रघुवंशी और मुनेश धाकड़ हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed