फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Prostitution was going on at a distance from the police station 11 people arrested

Shivpuri: थाने से कुछ ही दूरी पर चल रहा था देह व्यापार, अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 11 लोग गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 01:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 01:45 PM IST
सार

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Shivpuri News: Prostitution was going on at a distance from the police station 11 people arrested
रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने थाने से ही कुछ दूरी पर स्थित रेड लाइट एरिया (कटरा मोहल्ला) में छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त 11 लोगों को पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद रेड लाइट एरिया में हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने देह व्यापार में लगे चार युवकों व सात युवतियों को पकड़ा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


देहात थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सोमवार को दो पुलिसकर्मी हवलदार गजेन्द्र व आरक्षक महाराज सिंह को सादे कपड़ों में रेड लाइट एरिया में पहुंचे और एक मकान में पैसे देकर अंदर घुसे तो वहां पर अलग-अलग कमरों में युवतियां-युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। पुलिस ने बताया कि यहां से सात युवतियों व चार युवकों परमानंद पुत्र कल्लाराम कुशवाह निवासी श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी, आयुष पुत्र तुलसीदास पंजाबी निवासी तराना उज्जैन, जितेन्द्र पुत्र रमेश रजक निवासी लाडकरन तेंदुआ व इरफान पुत्र सिराज खान निवासी इंद्रा कॉलोनी शिवपुरी को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस रेड लाइट एरिया में लंबे समय से देह व्यापार का काम चल रहा है। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रेड लाइट एरिया में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed