{"_id":"64ad26d9752e68fd2e0162cb","slug":"shivpuri-news-outrage-in-the-jain-community-after-the-murder-of-a-jain-saint-in-karnataka-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: कर्नाटक में जैन संत की हत्या के बाद आक्रोश, रैली निकाल कर सीएम के नाम दिया गया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: कर्नाटक में जैन संत की हत्या के बाद आक्रोश, रैली निकाल कर सीएम के नाम दिया गया ज्ञापन
Tue, 11 Jul 2023 03:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:24 PM IST
सार
कर्नाटक के बेलमावी जिले में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या को लेकर शिवपुरी जिले के जैन समाज में आक्रोश है। इस घटना की समाज के लोगों ने कड़ी निंदा की है। मांग की है कि इस तरह की जघन्य घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
जैन संत की हत्या के बाद आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी मुनिराज की हत्या के विरोध में मंगलवार को शिवपुरी में जैन समाज ने विरोध दर्ज कराया। शिवपुरी में जैन समाज के पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने एकत्रित होकर शिवपुरी में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर यहां पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया, जिसमें कर्नाटक सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों पर मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को शिवपुरी में जैन समाज के लोग हाथ में बैनर पोस्टर लेकर सड़कों पर आए और यहां पर रैली निकाल कर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन दिया। जैन समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जैन संत की हत्या पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज के लोगों ने मुनिराज की हत्या की साजिश का पूरा खुलासा जल्द से जल्द करने, मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, जैन संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, जैन धर्म तीर्थ सुरक्षा हेतु जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
