{"_id":"674c6373a8828a6dfa0f8d27","slug":"shivpuri-news-madhav-national-park-gets-status-of-tiger-reserve-and-gift-of-two-new-tigers-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: माधव राष्ट्रीय उद्यान को मिली बड़ी सौगात, जल्द आएंगे दो और बाघ, मिलेगा 'टाइगर रिजर्व' का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: माधव राष्ट्रीय उद्यान को मिली बड़ी सौगात, जल्द आएंगे दो और बाघ, मिलेगा 'टाइगर रिजर्व' का दर्जा
Sun, 01 Dec 2024 06:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:54 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान के विकास को नई ऊंचाई देते हुए दो बड़ी सौगात दी हैं। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने उद्यान को "टाइगर रिजर्व" का दर्जा देने और 2 नए बाघों (1 नर, 1 मादा) को पुनर्स्थापित करने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
शिवपुरी माधव राष्ट्रीय उद्यान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी को पुनः एक बार बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र के विकास और प्रगति को एक नया बल दिया है। पिछले वर्ष मार्च में माधव राष्ट्रीय उद्यान में सिंधिया के प्रयासों से तीन बाघों को पुनर्स्थापित किया गया था। यह एक ऐतिहासिक अवसर था, क्योंकि करीब 30 वर्षों बाद उद्यान में बाघ आए थे। उद्यान के विकास को और अधिक बल देते हुए सिंधिया ने दो बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन
दो अन्य बाघों को लाएंगे शिवपुरी
बता दें कि सिंधिया की मेहनत से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की टेक्निकल कमिटी द्वारा 2 बाघ (1 नर और 1 मादा) को शिवपुरी के उद्यान में लाने के लिए मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व का मिलेगा स्टेटस
नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की टेक्निकल कमिटी द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान को "टाइगर रिजर्व" का दर्जा देने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई है। दोनों सौगातों का नोटिफिकेशन जल्दी ही आएगा।
विज्ञापन
कल सिंधिया ने दिया था अपडेट, रात भर में मिली मंजूरी
बता दें कि कल सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के साथ तीन घंटे लंबी बैठक की थी। इस बैठक के बाद उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए यह बताया था कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिले। यहां दो और बाघों की पुनर्स्थापना की जाए। सिंधिया के प्रेस वार्ता के 24 घंटे के भीतर ही इन दोनों ही कार्यों को मंजूरी मिल गई।
उद्यान की अधोसंरचना पर दे रहे हैं खास ध्यान
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्यान की अधोसंरचना को मजबूत करने पर खास ध्यान दे रहे हैं। यहां कल उन्होंने उद्यान के भीतर स्थित सागर जलाशय में Floating Weed Collector Boat को लॉन्च किया। जिससे झील की साफ सफाई सुनिश्चित होगी। वहीं, उन्होंने कल उद्यान में पर्यटकों की सुविधा हेतु दो अन्य जीपों की व्यवस्था के कार्य को भी मंजूरी दी है।
