फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: In the name of checking, a young man was beaten up badly

Shivpuri News: चेकिंग के नाम पर युवक की जमकर पिटाई, लात-घूंसों से पीटता रहा पुलिसकर्मी

Mon, 23 Dec 2024 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 06:35 PM IST
सार

मितौजी गांव के परमाल रावत को चालान विवाद में पुलिस ने पीटा और मामला दर्ज किया। युवक ने गाली देने से इनकार किया, जबकि पुलिस ने हाथापाई और धक्का देने का आरोप लगाया। मारपीट का वीडियो सामने आने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Shivpuri News: In the name of checking, a young man was beaten up badly
पुलिसकर्मी ने शिवपुरी में युवक की सरेराह पिटाई कर दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस एक युवक को सड़क पर पीटते हुए थाने ले गई। यातायात थाने के बाहर का पुलिसकर्मी और युवक का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव की मौजूदगी में सूबेदार अरुण जादौन और अन्य पुलिसकर्मी युवक को पीटते हुए थाने की ओर ला रहे हैं। एक अन्य वीडियो में युवक घुटनों के बल बैठकर थाना प्रभारी से निर्दोष होने की बात कह रहा है, जिसके बाद थाना प्रभारी युवक पर गाली देने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक के साथ मारपीट के बाद सूबेदार अरुण जादौन ने उसके खिलाफ कोतवाली थाना में एफआईआर कराई। तेंदुआ थाना क्षेत्र के मितौजी गांव के रहने वाले परमाल रावत को यातायात थाने के बाहर चालान के लिए रोका गया था। युवक गाली गलौज करने लगा। बाइक में आग लगा देने की बात करने लगा। सूबेदार को धक्का भी दिया। कोतवाली पुलिस ने परमाल रावत के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


परमाल रावत का कहना है कि मैं कोर्ट जा रहा था। यातायात थाने के बाहर पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। मेरे पास चालान के लिए पैसे नहीं थे। वकील का फोन आने पर मैं बाइक छोड़कर जाने लगा। मैंने पुलिस से कहा कि बाइक रख लो और आग लगा दो। इसी बात पर पुलिसकर्मी भड़क गए। मुझे पीटते हुए थाने ले गए। थाने में भी पीटा। परमाल ने बताया है कि मैंने गाली नहीं दी थी। इसके बावजूद माफी मांगते हुए छोड़ देने की गुहार लगाई। पिटाई के बाद मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसपी अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि वाहन चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई और धक्कामुक्की की थी। एक सूबेदार घायल हुआ था। इस पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। युवक के साथ जो मारपीट का वीडियो सामने आया है, उसकी जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच के बाद मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed