फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News: Huge disturbances in the voter list of Shivpuri Municipality, Congress accuses BLO of taking money

Shivpuri News: शिवपुरी नगर पालिका की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, कांग्रेस ने लगाए बीएलओ पर पैसे लेकर मनमानी के आरोप

Wed, 06 Jul 2022 06:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 06 Jul 2022 06:17 PM IST
सार

शिवपुरी नगर पालिका की मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष का आरोप है कि एक ही वार्ड में चार- चार जगह मतदाताओं के नाम, कई जगह पिता और माता का नाम बदला है।

विज्ञापन
Shivpuri News: Huge disturbances in the voter list of Shivpuri Municipality, Congress accuses BLO of taking money
शिवपुरी में कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इस गड़बड़ी में कई जगह सही मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। वहीं, कई जगह पर एक ही मतदाता के नाम विभिन्न भागों में जोड़ दिए गए हैं। इसके अलावा कई दीगर मतदाताओं के नाम विभिन्न वार्डों में चुनाव जीतने के लिए जोड़ दिए गए हैं। इस तरह के आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने लगाए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने शिवपुरी में मीडियाकर्मियों से बातचीत में आरोप लगाया कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों की मतदाता सूची में नगर पालिका के बीएलओ द्वारा मनमानी की गई है। शहर के वार्ड क्रमांक 33, 7, 8, 9, 11, 21, 25 सहित  कई वार्डों में हेरफेर हुआ है। एक ही मतदाता का नाम विभिन्न भाग सूची में अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हैं। इसमें नाम के साथ पिता का नाम या अन्य वल्दियत लिख दी गई है। इसके अलावा क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में अन्य क्षेत्रों के मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। चुनाव जीतने के लिए यह हथकंडा कुछ नेताओं द्वारा अपनाया गया है। 
विज्ञापन


वार्ड 33 की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वार्ड 33 की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। यहां पर एक मतदाता के अलग-अलग नाम भाग सूची में है। नाम के आगे केवल वल्दियत बदल दी गई है। ऐसे 50 नाम उन्होंने इस वार्ड की सूची में चिह्नित किए हैं। इसकी शिकायत कलेक्टर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ी चुनाव जीतने के लिए कुछ नेताओं ने की है। इसमें बीएलओ की मिलीभगत है। पैसा लेकर बीएलओ ने यह नए नाम बढ़ाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर व राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत  
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न वार्डों की मतदाता सूची में जो गड़बड़ी हुई है, उसकी लिखित शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग व कलेक्टर को की जा रही है। उन्होंने बताया नामजद शिकायत की जा रही है, जिसमें विभिन्न वार्डों में जो मतदाता सूची में हेर-फेर हुआ है उसकी सूची संलग्न कर शिकायत के साथ दी जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed