{"_id":"64b7fae2d9801dc56e0baf79","slug":"shivpuri-news-health-check-up-of-more-than-two-lakh-children-will-be-done-in-dastak-abhiyan-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: दस्तक अभियान में दो लाख से ज्यादा बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, ANM-आशा और आंगनवाड़ी की टीम बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: दस्तक अभियान में दो लाख से ज्यादा बच्चों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, ANM-आशा और आंगनवाड़ी की टीम बनी
Wed, 19 Jul 2023 08:31 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Jul 2023 08:31 PM IST
सार
Shivpuri News: शिवपुरी जिले में दस्तक अभियान के तहत दो लाख से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। यह टीम घर-घर जाएगी।
विज्ञापन
ANM-आशा और आंगनवाड़ी की टीम बनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी में दस्तक अभियान की शुरुआत हो गई है। इस दौरान शहर से लगी आदिवासी बस्ती कठमई से इस अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान अंतर्गत जन्म से पांच साल तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उपचार किया जाएगा। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला संयुक्त रूप से घर-घर दस्तक देगा।
विज्ञापन
जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का संयुक्त दल बनाया गया है। जो घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दस्तक देगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषिश्वर ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान अंतर्गत जन्म से पांच साल तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उपचार किया जाएगा। हमारा अमला संयुक्त रूप से घर-घर दस्तक देगा।
विज्ञापन
दस्तक अभियान के तहत पांच साल के दो लाख आठ हजार 843 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान गांव-गांव में बीमार नवजातों की पहचान एवं प्रबंधन और रेफरल एवं उपचार, बच्चों का फालोअप तथा टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की सूचीकरण आदि का काम स्वास्थ्य दल द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के बारे में एएनएम गीता केवट ने बताया कि हम घर-घर दस्तक देकर इस अभियान अंतर्गत जन्म से पांच साल तक के बच्चों को 11 स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
आगंनबाड़ी कार्यकर्ता शशीकांता भार्गव ने बताया कि गांव में बीमार नवजातों की पहचान, उपचार, बच्चों का फालोअप व टीकाकरण का काम कर रहे हैं। कठमई बस्ती की कल्लो आदिवासी ने बताया कि हमारे घर पर आए दल ने हमें अपने बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी देखभाल को लेकर जानकारी दी।
