फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri News Farmers are being told benefits of super and happy seeder to prevent stubble in fields

Shivpuri News: खेतों में नरवाई रोकने किसानों को बताए जा रहे सुपर और हैप्पी सीडर के फायदे, दिया जा रहा डेमो

Tue, 26 Nov 2024 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 05:01 PM IST
सार

खेतों में नरवाई रोकने के लिए किसानों को सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही डेमो देकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shivpuri News Farmers are being told benefits of super and happy seeder to prevent stubble in fields
किसानों को बताए जा रहे सुपर और हैप्पी सीडर के फाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में किसान अपने खेतों में नरवाई न जलाएं, इसको लेकर कृषि विभाग ने अभियान चला रखा है। इस दौरान किसानों को नरवाई न जलाने की अपील की जा रही है। खेतों में धान और मक्का की कटाई के बाद सुपर सीडर और हैप्पी सीडर से किस तरह बोवनी करना है, इसके फायदे बताए जा रहे हैं। इसको लेकर के डेमो भी चलाया जा रहा है। डेमो में खेतों में जाकर कृषि विभाग के अधिकारी सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के माध्यम से बोवनी के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके क्या फायदे हैं, इसके बारे में किसानों को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सुपर सीडर और हैप्पी सीडर एक आधुनिक कृषि यंत्र है, जो खेतों में बोवनी के दौरान उपयोग में लाया जाता है। धान और मक्का या अन्य फसल की कटाई के बाद इसे उपयोग में लाया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को बताया जा रहा है कि सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के उपयोग से लागत और समय दोनों की बचत होती है। इसके अलावा जो फसल अवशेष है, उसका उपयोग इस खेत में खाद के रूप में होता है। इसलिए किसान भाई अधिक से अधिक सुपर सीडर को ही बोवनी के लिए बढ़ावा दें।
विज्ञापन


डेमो से प्रदर्शन कर बताए जा रहे हैं फायदे
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक यूएस तोमर ने बताया कि खेतों में डेमो व अन्य माध्यम से अभियान चलाकर किसानों को इसके फायदे बताए जा रहे हैं। एक किसान दीपक रघुवंशी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उनके दो एकड़ धान के खेत में कटाई के तुरंत बाद सुपर सीडर से चना की बोवनी की गई है। बोवनी करने से फसल के ठंडल या फसल अवशेष जमीन में मिल जाते हैं और कार्बनिक पदार्थ के रूप में परिवर्तित होकर भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में नरवाई न जलाए किसान
शिवपुरी में खेतों में नरवाई न जलाने के लिए किसानों से अपील की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा शिवपुरी जिले में इस संंबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया गया है, जिसमें किसानों से अपील की जा रही है कि वह खेतों में नरवाई न जलाएं और सुपर सीडर, हैप्पी सीडर का उपयोग करें। सुपर सीडर, हैप्पी सीडर से बोवनी इसके कई फायदे हैं। इसकी जानकारी किसानों को दी जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खेतों में डेमो के माध्यम से और अन्य प्रचार-प्रसार माध्यम से किसानों को बताया जा रहा है कि वह धान और मक्का की खेती के बाद अपने खेतों में नरवाई न जलाएं। जब नई फसल की बोवनी करें तो सुपर सीडर, हैप्पी सीडर का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed