{"_id":"6581c36a65b80795c60d7dd7","slug":"shivpuri-news-death-of-rare-species-of-deer-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: दुर्लभ प्रजाति के हिरण की मौत, आरोप- वन विभाग के अमले को सूचना दी गई, नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: दुर्लभ प्रजाति के हिरण की मौत, आरोप- वन विभाग के अमले को सूचना दी गई, नहीं पहुंचे अधिकारी
Tue, 19 Dec 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Dec 2023 09:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण की मौत हो गई है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अमले को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
हिरण की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी के पोहरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले जरियाखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुर्लभ प्रजाति का काला हिरण मंगलवार सुबह एक खेत की तार फेंसिंग में फंस गया था। बाद में इस तार फेंसिंग में फंसे काले हिरण को कुत्तों ने अपना शिकार बना डाला। फिलहाल, वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के जिम्मेदारों को दी गई। लेकिन कई घंटे तक महकमे का कोई भी कर्मचारी घटना स्थल पर मौके पर नहीं पहुंचा। लगभग दो घंटे के उपरांत बाद में तार फेंसिंग में फंसे दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण पर जंगली कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने नोंच-नोंच कर काले हिरण को मार डाला। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में हैं काले हिरण
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि शिवपुरी के पोहरी वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में काले हिरण हैं। जो कि निरंतर कम होते जा रहे हैं। ब्लैक बग और बारहसिंघा जैसे हिरण दुर्लभ प्रजाति में गिने जाते हैं। इसके बाद भी संबंधित वन विभाग वन प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
