{"_id":"663a1defb6b218130d076d8b","slug":"shivpuri-jyotiraditya-scindia-said-holding-a-chair-or-seat-is-not-my-goal-public-service-is-my-goal-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कुर्सी या सीट पकड़ना मेरा लक्ष्य नहीं, जनसेवा मेरा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कुर्सी या सीट पकड़ना मेरा लक्ष्य नहीं, जनसेवा मेरा लक्ष्य
Tue, 07 May 2024 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 05:56 PM IST
सार
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनसेवा उनका लक्ष्य रहा है कुर्सी या सीट पकड़ने का लक्ष्य नहीं है। उनके परिवार का लक्ष्य है कि सेवा भाव के साथ जन सेवा की जाए। इस लक्ष्य पर आगे काम कर रहे हैं इस लक्ष्य पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
सिंधिया ने मतदान केंद्र का जायजा लिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मतदान वाले दिन शिवपुरी के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर यहां पर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। शिवपुरी के पीजी कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे सिंधिया ने यहां पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की। इसके अलावा यहां पर चल रही वोटिंग का भी जायजा लिया।
मतदान केंद्र के बाहर पत्रकारों से चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब पूछा गया कि इस बार आपकी प्रतिष्ठा की लड़ाई इस सीट पर रही है क्योंकि आपका पूरा परिवार सहित वरिष्ठ नेताओं ने यहां पर चुनाव प्रचार के लिए आए। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनसेवा उनका लक्ष्य रहा है कुर्सी या सीट पकड़ने का लक्ष्य नहीं है। उनके परिवार का लक्ष्य है कि सेवा भाव के साथ जन सेवा की जाए। इस लक्ष्य पर आगे काम कर रहे हैं इस लक्ष्य पर चल रहे हैं। उनका लक्ष्य इस क्षेत्र में विकास व प्रगति लाना। पिछले 22 साल से उनका सफर चल रहा है और अंतिम सांस तक यह सफर चलेगा। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इस बार पूरा परिवार आपका चुनाव प्रचार में लग रहा। तो इस पर अपनी प्रतिक्रिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनका परिवार तो पहले भी आता रहा है मैं भी अपने पिता के साथ सन 1984 में चुनाव प्रचार के लिए आया हूं। हमारे परिवार का लक्ष्य जन सेवा और इस लक्ष्य को लेकर के हम इस सेवा भाव से इस काम में जुटे हुए हैं।