फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Fire broke out in the auto running on the forelane, the driver did not know

Shivpuri: फोरलेन पर चल रहे ऑटो में लग गई आग, चालक को पता ही नहीं चला, भाजपा नेता ने रुकवाया वाहन

Mon, 20 Feb 2023 05:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 05:50 PM IST
सार

शिवपुरी में हाईवे पर दौड़ रहे तिपहिया ऑटो में आग लग गई। लोडिंग ऑटो कोलारस से खाली पुट्ठे का बारदाना भरकर शिवपुरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पडौरा-सेसई मार्ग के बीच बारदाना में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। लोडिंग ऑटो में आग की लपटें उठ रही थीं और इस बात की भनक ड्राइवर को नहीं लगी।

विज्ञापन
Shivpuri: Fire broke out in the auto running on the forelane, the driver did not know
शिवपुरी में फोरलेन पर चलते ऑटो में आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में फोरलेन हाईवे पर चल रहे ऑटो में आग लगने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात ये रही कि आग की लपटें उठती रहीं और चालक को जरा भी खबर नहीं लगी। इलाके के भाजपा नेता ने जलता ऑटो देखा तो उसका पीछा किया और उसे रुकवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन पहिया लोडिंग ऑटो कोलारस से खाली पुट्ठे का बारदाना भरकर शिवपुरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पडौरा-सेसई मार्ग के बीच बारदाना में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। लोडिंग ऑटो में आग की लपटें उठ रही थीं और इस बात की भनक ड्राइवर को नहीं लगी। गनीमत रही कि शिवपुरी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे रन्नौद क्षेत्र के भाजपा नेता विपिन शर्मा ने सड़क पर दौड़ते बर्निंग ऑटो को देख लिया और विपिन ने ऑटो को पेट्रोल पंप के पास रुकवाया और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और पंप के अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को बुझाया गया। 
विज्ञापन


लोडिंग चालक पवन दामोदर परिहार निवासी खुडा बस्ती ने बताया कि वह कोलारस कस्बे से पुट्ठा का बारदाना भरकर बड़ौदी स्थित गोदाम पर बेचने के लिए निकला था। वह रास्ते में कहीं भी नहीं रुका। वह अचंभित है कि आग कैसे भड़क गई। पवन ने बताया कि उसे भड़की आग का भी पता नहीं चला, भाजपा नेता ने जब लोडिंग वाहन को रुकवाया तब उसे लोडिंग में आग का पता लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed