फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   division of the corn crop took a bloody turn, with the elder brother accused of murdering the younger brother.

शिवपुरी: मक्के की फसल के बंटवारे ने लिया खूनी रूप, बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Sat, 10 Oct 2026 09:23 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 09:23 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रिजौदा गांव में मक्के की फसल के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि बड़े भाई चंद्रभान रघुवंशी ने छोटे भाई घनश्याम पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
division of the corn crop took a bloody turn, with the elder brother accused of murdering the younger brother.
जमीन विवाद में हत्या

विस्तार

जमीन के बंटवारे के बाद भी खेत में खड़ी फसल को लेकर बना विवाद शिवपुरी जिले के रिजौदा गांव में दर्दनाक घटना का कारण बन गया। कोलारस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो सगे भाइयों के बीच मक्के की फसल के बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रिजौदा गांव निवासी चंद्रभान रघुवंशी (34) और घनश्याम रघुवंशी (26) सगे भाई थे। दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि करीब छह महीने पहले दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन खेत में बोई गई मक्के की फसल के हिस्से को लेकर विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ था। इसी मसले पर बातचीत और बंटवारे के लिए घनश्याम गांव पहुंचा था। बता दें कि, घनश्याम अविवाहित था और कुछ समय से अपनी मां के साथ गुना में रह रहा था। परिवार में बड़े भाई चंद्रभान का अपनी मां के साथ भी विवाद होता रहता था। इसी पारिवारिक परिस्थितियों के बीच घनश्याम गांव से बाहर रहने लगा था। मक्के की फसल के बंटवारे का मामला सुलझाने के लिए वह गुरुवार को रिजौदा पहुंचा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंडला में फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर वसूली, क्लिनिक सील करने की धमकी देकर ऐंठे 20 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पहुंचने के बाद घनश्याम अपने बड़े भाई चंद्रभान के घर गया। उसने वहीं भोजन किया और रात भी भाई के घर बिताई। शुक्रवार को दोनों भाई मक्के की फसल के बंटवारे के सिलसिले में खेत पर पहुंचे। उस समय घनश्याम ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रभान ने पीछे से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। खेत में हुई इस वारदात की खबर फैलते ही ग्रामीणों में चर्चा शुरू हो गई। एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच फसल को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या जैसी गंभीर घटना में बदल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोलारस थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई के अनुसार, शुरुआती जांच में जमीन और फसल के बंटवारे से जुड़ा विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान के खिलाफ हत्या के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद घनश्याम का शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की स्थिति आरोपी की गिरफ्तारी और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed