फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Energy Minister worships weapons and vehicles on Dussehra festival

Shivpuri: विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजे मंत्रोच्चार, मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने की शस्त्र व वाहनों की पूजा

Thu, 02 Oct 2025 10:03 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 10:03 PM IST
सार

MP News: पूजन के दौरान शस्त्रों और वाहनों का पूजन कर देश, प्रदेश और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं

विज्ञापन
shivpuri-Energy Minister worships weapons and vehicles on Dussehra festival
ऊर्जा मंत्री शस्त्र पूजन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयादशमी के पावन अवसर पर गुरुवार को स्थानीय पुलिस लाइन परिसर में शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। परंपरा और आस्था से जुड़े इस कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विज्ञापन

शस्त्र पूजन समारोह में प्रभारी मंत्री के साथ विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन, विधायक करैरा रमेश खटीक, विधायक कोलारस महेंद्र यादव, विधायक पिछोर प्रीतम लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जनपद पंचायत शिवपुरी अध्यक्ष हेमलता रावत, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरवीर रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र व वाहनों का पूजन किया।

विज्ञापन


पढ़ें: टमस नदी में नहाते समय व्यक्ति लापता, SDRF और पुलिस की टीम तलाश में जुटी; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, डीएफओ सुंधाशु यादव, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। पूजन के दौरान शस्त्रों और वाहनों का पूजन कर देश, प्रदेश और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed