{"_id":"62d53e555e20a27b496a2f02","slug":"shivpuri-eight-year-old-girl-raped-by-neighbor-innocent-found-in-a-drain-with-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: आठ साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, नाले में खून से लथपथ मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: आठ साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, नाले में खून से लथपथ मिली मासूम
Mon, 18 Jul 2022 04:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 18 Jul 2022 04:34 PM IST
सार
गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची अपने खेत पर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीपक कुशवाह वहां पहुंच गया और उसके बाद बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कुछ दूरी पर ले जाकर झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी युवक है। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकला। बच्ची नाले में खून से लथपथ मिली है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मामला शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना इलाके के देवरी गांव का है। गांव में रहने वाली आठ साल की बच्ची अपने खेत पर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीपक कुशवाह वहां पहुंच गया और उसके बाद बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कुछ दूरी पर ले जाकर झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची बेहोश हो गई तो छोड़कर मौके से भाग गया।
परिजनों ने जब बच्ची को काफी देर तक आसपास नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की गई। बच्ची बेहोश अवस्था में खून से लथपथ नाले में पड़ी हुई मिली। परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर दुष्कर्म की घटना सामने आई। परिजनों को पता चला कि बच्ची को आखिरी बार पड़ोसी युवक दीपक के साथ देखा गया था। उसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।