{"_id":"67724f91718182292b00dc00","slug":"shivpuri-criminals-killed-an-elderly-couple-and-a-neighbour-woman-and-took-away-cash-and-jewellery-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: एक साथ तीन की निर्मम हत्या, बुजुर्ग दंपती और पड़ोस की महिला को मारकर नकदी और गहने ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: एक साथ तीन की निर्मम हत्या, बुजुर्ग दंपती और पड़ोस की महिला को मारकर नकदी और गहने ले गए बदमाश
Mon, 30 Dec 2024 01:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:15 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर क्षेत्र के राउटोरा गांव में बुजुर्ग दंपती और पड़ोसी महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति सीताराम लोधी का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी मुन्नी बाई के सिर पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के मायापुर क्षेत्र के राउटोरा गांव में बीती रात बुजुर्ग दंपती समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग पति-पत्नी और पड़ोस में रहने वाली एक महिला की हत्या कर दी। पति का शव फंदे पर लटका मिला तो वहीं पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। पड़ोसी महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सीताराम लोधी पत्नी मुन्नी बाई की लाश घर में पड़ी मिली। दंपती के नाती ने दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। वहीं पड़ोस में रहने वाली सूरज बाई (65) की लाश भी उसके घर में पाई गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अब तक हत्या की वजह और हत्यारे की पहचान को लेकर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पूछताछ में पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सीताराम लोधी और मुन्नी बाई का स्वभाव बेहद सरल था। हालांकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। किसी से दुश्मनी या विवाद जैसी बात भी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
