फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri byke chor arrested in karera police

Shivpuri News: जंगल में पहुंची पुलिस तो मिली चोरी की 10 बाइकें, बेचने से पहले ही धरे गए

Thu, 30 Jan 2025 04:44 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 04:44 PM IST
सार

शिवपुरी पुलिस ने जंगल में छिपाई गई 10 चोरी की बाइकें बरामद कर तीन चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपी शिवपुरी और दतिया से बाइक चुराकर बेचने से पहले जंगल में छिपाते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर चोरी की गई बाइकें जब्त कर आरोपियों पर मामला दर्ज किया। 

विज्ञापन
shivpuri byke chor arrested in karera police
मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर जंगल में छिपा देते थे और मौका मिलते ही बेच देते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खाती बाबा की झांडी जंगल में दबिश देकर चोरी की गई बाइकें बरामद की हैं।

विज्ञापन

जंगल में छिपाई गई बाइकें बरामद
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक खैराकोटिया और आंडर के बीच स्थित खाती बाबा की झांडी जंगल में चोरी की बाइकें छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां तीनों युवक 10 बाइक के साथ मौजूद मिले। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मंगल परिहार (30) निवासी ग्राम करही, थाना करैरा, अनिल परिहार (20) निवासी ग्राम खरग, थाना जिगना (दतिया) और सुमित यादव (22) निवासी ग्राम खरग, थाना जिगना (दतिया) बताया।

विज्ञापन

शिवपुरी और दतिया से चुराई थीं बाइकें
जब पुलिस ने आरोपियों से बाइक के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और गोलमोल जवाब देने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि सभी बाइकें उन्होंने शिवपुरी और दतिया से चोरी की हैं। पुलिस ने सभी 10 बाइक जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इनसे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed