{"_id":"656f2e8d6b00ca88c4042ec6","slug":"shivpuri-after-conquering-impregnable-fort-of-congress-pritam-lodhi-met-cm-shivraj-after-reaching-bhopal-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: कांग्रेस के अभेद्य किले को जीतकर भोपाल पहुंचे प्रीतम, पिछोर में 30 साल से नहीं जीत पाई थी बीजेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: कांग्रेस के अभेद्य किले को जीतकर भोपाल पहुंचे प्रीतम, पिछोर में 30 साल से नहीं जीत पाई थी बीजेपी
Tue, 05 Dec 2023 07:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:37 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में कांग्रेस के अभेद्य किले को जीतकर प्रीतम लोधी राजधानी भोपाल पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रीतम को मिठाई खिलाई। बता दें कि पिछोर विधानसभा में 30 साल से बीजेपी नहीं जीत पाई थी।
विज्ञापन
सीएम शिवराज से मिले प्रीतम लोधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट को जीतने के बाद भाजपा के प्रीतम लोधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रीतम लोधी को उनकी जीत पर मिठाई खिलाई। इस चुनाव में प्रीतम लोधी पिछोर विधानसभा सीट से 21,882 वोटों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी को हराया है।
विज्ञापन
पिछोर सीट पर भाजपा पिछले 30 साल से नहीं जीत पाई थी। यहां के दिग्गज कांग्रेसी नेता केपी सिंह लगातार भाजपा के लिए चुनौती बने हुए थे। लेकिन इस बार भाजपा ने यहां पर विशेष रणनीति का प्रयोग करते हुए प्रीतम लोधी को मैदान में उतारकर कांग्रेस के इस अभेद्य किले में सेंध लगा दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछोर विधानसभा सीट कांग्रेस के अवैध किले के रूप में गिनी जाती थी। यहां पर पिछले 30 साल से भाजपा नहीं जीत पाई थी। छह विधानसभा चुनाव से भाजपा को यहां पर करारी हार का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
साल 1993 से यह सीट कांग्रेस का गढ़ बना हुआ था। 1993 से इस सीट पर कांग्रेस के केपी सिंह ही अपनी जीत दर्ज कराते हुए आ रहे थे। पिछोर विधानसभा सीट पर इस बार एक विशेष रणनीति का प्रयोग करते हुए आचार संहिता लगने से करीब दो महीने पहले ही प्रीतम लोधी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी थी।
