फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: 250 people took advantage of the health check-up camp, respected the women of the society

शिवपुरी: 250 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ, समाज की महिलाओं का किया सम्मान

Sat, 12 Mar 2022 05:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 250 लोगों ने अपना परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर व ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। 

विज्ञापन
Shivpuri: 250 people took advantage of the health check-up camp, respected the women of the society
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी के मंगलम भवन में शनिवार को निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी की ओर से लगाया गया था। शिविर में 250 से ज्यादा लोगों का परीक्षण किया गया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर का आयोजन सिम्स मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर के माध्यम से किया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. गोविंद्र सिंह, जैन समाज से समाजसेवी राजकुमार जैन, अजीत चौधरी, अग्रवाल समाज के भरत अग्रवाल, ब्राह्मण समाज से रामजी व्यास, समाजसेविका रंजना चौहान कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के जिलाध्यक्ष एसकेएस चौहान ने शिविर की रूपरेखा को लेकर पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज की शिवानी तोमर को एकल गायन के क्षेत्र में प्रदेश स्तरीय पुरस्कार मिलने पर सम्मानित किया गया। वहीं हाल ही में नरवर चुनाव में पार्षद पद पर जीतीं महिला मनीषा सोलंकी का सम्मान किया गया। वहीं समाज की दो महिलाओं को सिलाई मशीन भी दी गई।
विज्ञापन


कोलारस विधायक रघुवंशी ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए, जिससे समाज के लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम को समाजसेवी भरत अग्रवाल एवं रामजी व्यास व डॉ. गोविन्द सिंह ने सम्बोधित किया। अतिथियों द्वारा सर्वसमाज को लेकर चलने के लिए क्षत्रिय समाज की सराहना की गई। मस्तिष्क, नस, न्यूरोलॉजी, किडनी, हृदय, पथरी, प्रोस्टेट, मूत्र रोग, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इस शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए व चिकित्सकीय परामर्श के लिए मौजूद रहे। इस मौके पर 250 लोगों ने अपना परीक्षण कराया। शिविर में मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड सुगर व ईसीजी की जांच निशुल्क की गई। शिविर के दौरान कार्यक्रम में स्वागत भाषण अंगद सिंह तोमर ने दिया। संचालन ब्रजेश सिंह तोमर ने किया। अतिथियो का स्वागत युवा टीम द्वारा किया गया। शिविर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed