फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Save me from my wife: Wife's complaint, husband said - she disputes over not giving money for drugs

मुझे मेरी बीवी से बचाओ: पत्नी की शिकायत करने पहुंचा पति, कहा- नशे के लिए रुपये नहीं देने पर करती है विवाद

Thu, 22 Feb 2024 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

मनियर निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसकी बीवी से उसको बचाया जाए। पत्नी नशा नहीं मिलने पर आए दिन विवाद करती है और घर कोई काम भी नहीं करती है। थाने में शिकायत कर फंसाने की धमकी देती है। कई बार वह थाने पर झूठी शिकायत दर्ज भी करा चुकी है।

विज्ञापन
Save me from my wife: Wife's complaint, husband said - she disputes over not giving money for drugs
husband wife Fight

विस्तार

अभी तक आपने पत्नियों को पति की शिकायत करते देखा और सुना होगा कि वह नशा करता है या शराब का आदी है, किंतु यहां मामला थोड़ा अलग है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है कि उसकी पत्नी नशा करती है। नशा नहीं मिलने पर विवाद करती है और नशे के लिए पैसे मांगती है। जब मैं नशे के लिए रुपये नहीं देता हुं तो मुझे थाने में शिकायत कर झूठा फंसाने की धमकी देती है, और मुझे पहले भी झूठा फंसा चुकी है।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर मनियर निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि उसने बिना शादी किए पोहरी से एक महिला को पत्नी बनाकर लाया था, जिसके साथ वह 10 साल से रह रहा है। उसके दो बच्चे भी हैं। जब से वह उसके साथ जीवनयापन कर रहा तभी से उसकी पत्नी सभी तरह का नशा कर रही है। पत्नी नशा नहीं मिलने पर आए दिन विवाद करती है और घर कोई काम भी नहीं करती है। इतना ही नहीं जब वह पत्नी को नशे के लिए पैसे नहीं देता है तो उसे थाने में शिकायत कर फंसाने की धमकी देती है। कई बार वह थाने पर झूठी शिकायत दर्ज भी करा चुकी है।
विज्ञापन


युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उसकी बीवी से उसको बचाया जाए। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया है कि युवक की शिकायत पर जांच संबंधित थाना प्रभारी को दे दी है। जिस तरीके से युवक ने शिकायत की है उसकी जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सबसे पहले संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि दोनों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाए और आपस में बातचीत करके इस मामले को पारिवारिक स्तर पर नियुक्त किया जाए ताकि यह परिवार टूटने से बच जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed