फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Sahariya tribal women of Shivpuri will visit the Amrit garden of President's House

MP News: शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाएं राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान घूमेंगी, दल दिल्ली रवाना

Thu, 30 Mar 2023 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 Mar 2023 07:03 PM IST
सार

सहरिया आदिवासियों के इस दल में 100 महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान घूमेंगी। ये मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं और रोजगार मूलक कार्यों में जुड़ समूहों का संचालन कर रही हैं।

विज्ञापन
Sahariya tribal women of Shivpuri will visit the Amrit garden of President's House
शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाएं राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान घूमेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाएं राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान घूमेंगी। केंद्रीय पंचायत विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की सहरिया आदिवासी महिलाओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ है। गुरुवार को शिवपुरी से सहरिया आदिवासी महिलाओं के इस दल को अधिकारियों ने रवाना किया।
विज्ञापन


सहरिया आदिवासियों के इस दल में 100 महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन दिल्ली में स्थित अमृत उद्यान घूमेंगी। मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि इस दल में 100 सहरिया आदिवासी महिलाएं शामिल हैं जो मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं और रोजगारमूलक कार्यों में जुड़ समूहों का संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली जाने पर महिलाओं में दिखा उत्साह
सहरिया आदिवासी महिलाओं में दिल्ली जाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। सहरिया आदिवासी महिलाओं ने कहा कि इस वे राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को देखना चाहती हैं इसलिए दिल्ली जा रही हैं। इस दौरान इस दल में शामिल सुनीता आदिवासी, माना आदिवासी, गायत्री आदिवासी और अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है, क्योंकि वे ग्रामीण अंचल की महिलाएं हैं और उन्हें अब अमृत उद्यान देखने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में राष्ट्रपति भवन का यह अमृत उद्यान प्रसिद्ध है। इस उद्यान के खुशबूदार रंग-बिरंगे फूल न केवल देश के लोगों को आकर्षित करते हैं, बल्कि विदेशी नागरिक भी इसे देखने के लिए आते हैं। इसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इसी साल जनवरी में इसका नाम अमृत उद्यान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed