{"_id":"69fffd2cd653cd3fde0bf9ad","slug":"pushpendra-chauhan-the-main-accused-in-the-kidnapping-case-has-been-arrested-and-the-girl-and-child-have-been-safely-recovered-shivpuri-news-c-1-1-noi1454-4262676-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र गिरफ्तार, युवती और 3 माह की बच्ची सुरक्षित बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर अपहरण कांड में बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र गिरफ्तार, युवती और 3 माह की बच्ची सुरक्षित बरामद
Sun, 10 May 2026 10:59 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:59 AM IST
सार
सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में हुए सनसनीखेज अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने बताया कि मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पड़ोरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके कब्जे से युवती महक और उसकी तीन माह की बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में हुए युवती और उसकी तीन माह की बच्ची के सनसनीखेज अपहरण मामले में पुलिस को शनिवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान को पड़ोरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से अपहृत युवती महक और उसकी तीन माह की बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।
रात में घर में घुसे थे हथियारबंद बदमाश
शुक्रवार रात करीब एक दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाश फतेहपुर इलाके में महक के घर में घुस आए थे। आरोप है कि बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की और तमंचे की नोक पर महक और उसकी बच्ची को जबरन वाहन में डालकर ले गए थे। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे विरोधाभासी वीडियो
घटना के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर महक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने पुष्पेंद्र चौहान को अपना पति बताते हुए कहा था कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई है। साथ ही उसने अपने परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुष्पेंद्र चौहान का भी वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पुलिस और परिजनों से धमकी दी थी कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो वह महक और बच्ची के साथ आत्महत्या कर लेगा। इन वीडियो ने मामले को और उलझा दिया था।
विज्ञापन
बरामदगी के बाद महक का बड़ा खुलासा
पुलिस द्वारा बरामद किए जाने के बाद युवती महक ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो उसकी मर्जी से नहीं बनाया गया था। महक ने कहा कि रात को 10-12 लोग अचानक घर आए और उसे व बच्ची को धमकाकर उठा ले गए। उसने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र ने दबाव बनाकर उससे वीडियो बनवाया और उसे वायरल किया। महक ने कहा कि वह डर की वजह से वही बोलने को मजबूर थी जो उससे कहा गया।
पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा
एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पड़ोरा इलाके में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने महक और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा मामला
जांच में सामने आया है कि महक और पुष्पेंद्र पहले इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों की एक तीन माह की बच्ची भी है। कुछ समय से महक अपने परिवार के साथ शिवपुरी में रह रही थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि अपहरण की साजिश में और कौन-कौन शामिल था।
पढ़ें- Shivpuri: तमंचे के साए में युवती और मासूम का 'अपहरण’! CCTV में कैद हुई घटना, कैसे एक वीडियो ने पलट दी कहानी?
पुलिस की जांच तेज, नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम
पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर कई टीमें गठित की गई थीं। प्राथमिकता युवती और बच्ची की सुरक्षित बरामदगी थी, जो अब पूरी हो चुकी है। महक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का नेटवर्क सामने आ जाएगा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
इलाके में फैली दहशत अब खत्म
फतेहपुर इलाके में इस घटना के बाद फैली दहशत अब कम हो गई है, क्योंकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मां-बच्ची की सुरक्षित बरामदगी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।