{"_id":"648347a43fe6c41b2b0a6e43","slug":"one-secretary-was-suspended-for-negligence-in-ladli-bahna-yojana-and-two-increments-of-another-were-withheld-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: लाडली बहना योजना में लापरवाही बरतने वाले एक सचिव को किया निलंबित तो दूसरे की दो वेतनवृद्धि रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: लाडली बहना योजना में लापरवाही बरतने वाले एक सचिव को किया निलंबित तो दूसरे की दो वेतनवृद्धि रोकी
Fri, 09 Jun 2023 09:09 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:09 PM IST
सार
लाडली बहना योजना में लापरवाही को लेकर शिवपुरी में दो सचिवों पर कार्रवाई की गई है। एक सचिव को निलंबित कर दिया गया है तो दूसरे सचिव की दो वेतनवृद्धि रोकी गई है।
विज्ञापन
suspend demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शिवपुरी जिले में लाडली बहना योजना में लापरवाही को लेकर दो सचिवों पर कार्रवाई की गई है। जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी ने यह कार्रवाई की है। इसमें शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत सिरसौद के पंचायत सचिव महेश सोनी को निलंबित कर दिया गया है।
इसी तरह ग्राम पंचायत टोका जनपद पंचायत शिवपुरी के सचिव उदय यादव की दो वेतन वृद्धि असंचीय प्रभाव से रोकने की सस्ती अधिरोपित की गई है। शिवपुरी जिले में लाडली बहना योजना का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश अधिकारी व कर्मचारियों को दिए गए हैं। इस कार्य में जो अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है।