{"_id":"6476106c6d9d5584eb0d0727","slug":"not-getting-the-right-price-of-onions-demand-of-farmers-of-shivpuri-onion-export-should-start-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पहले टमाटर तो अब प्याज ने निकाले आंसू, शिवपुरी के किसान बोले- मोदी जी प्याज निर्यात की दी जाए अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पहले टमाटर तो अब प्याज ने निकाले आंसू, शिवपुरी के किसान बोले- मोदी जी प्याज निर्यात की दी जाए अनुमति
Tue, 30 May 2023 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 08:34 PM IST
सार
शिवपुरी में इस साल प्याज का बंपर उत्पादन हुआ है। लेकिन प्याज के दाम इतने कम मिल रहे कि लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों ने इसके पीछे का कारण निर्यात पर लगा प्रतिबंध बताया है।
विज्ञापन
200 से 300 ट्रॉली प्रतिदिन शिवपुरी की पिपरसमां मंडी में प्याज आ रही है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवपुरी में इस साल प्याज का बंपर उत्पादन हुआ है। बंपर उत्पादन के बीच 200 से 300 ट्रॉली प्रतिदिन शिवपुरी की पिपरसमां मंडी में प्याज आ रही है। इसके विपरीत दूसरे प्रदेशों में प्याज की डिमांड नहीं है, जिसके कारण प्याज के सही रेट किसानों को नहीं मिल पा रहे।
किसानों को स्थानीय व्यापारियों ने बताया है कि पहले शिवपुरी की प्याज आगरा, दिल्ली, आगरा, कानपुर और नेपाल तक जाती थी, लेकिन अब इन क्षेत्रों में प्याज की डिमांड नहीं है। इसके अलावा निर्यात पर भी प्रतिबंध है जिसके कारण प्याज के दाम किसानों को सही नहीं मिल पा रहे हैं।
शिवपुरी के किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी जी को प्याज का निर्यात प्रारंभ करवाना चाहिए, जिससे कि किसानों को उचित दाम मिल सकें। किसानों ने बताया कि इस समय देश से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध है जिसके कारण देश से बाहर प्याज नहीं जा पा रहा है। किसानों का कहना है कि देश की प्याज पाकिस्तान सहित अन्य देशों में जाएगी तो इसके किसानों को सही दाम मिल पाएंगे। जिससे किसानों को कुछ फायदा होगा।
विज्ञापन
पहले टमाटर ने रुलाया था
शिवपुरी जिले में टमाटर और प्याज का उत्पादन ज्यादा होता है, लेकिन इस बार इन दोनों ही चीजों के दाम काफी नीचे रहे। टमाटर की भी बाहरी प्रदेशों में कोई डिमांड ना होने के कारण मेन सीजन में टमाटर 2 से 3 रुपये किलो बेचा गया था। जिससे स्थानीय किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ। अब प्याज भी किसानों के आंसू निकाल रही है, क्योंकि प्याज भी 5 से 8 रुपये किलो तक बिक पा रही है जिसमें उनकी लागत भी नहीं निकल रही है।