{"_id":"646478f384c897556d00f241","slug":"neighbor-killed-the-goat-by-poisoning-it-then-the-owner-reached-the-police-station-to-file-a-complaint-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पड़ोसी ने बकरे को जहर देकर मारा, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा मालिक, वजह जान रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पड़ोसी ने बकरे को जहर देकर मारा, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा मालिक, वजह जान रह जाएंगे दंग
Wed, 17 May 2023 12:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 12:19 PM IST
सार
शिवपुरी में एक शख्स ने पड़ोसी पर अपने बकरे की जान लेने का आरोप लगाया है। बकरा मालिक का कहना है कि मेरा बकरा पड़ोसी के यहां बनी हौज में पानी पीने जाता था, जिससे नाराज होकर उसने बकरे को जहर खिलाकर उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
करैरा में बकरे की जान लेने की मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम आंडर में एक बकरे को जहर खिलाकर मारने का मामला सामने आया है। बकरा मालिक ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। बकरा मालिक प्रदीप रावत अपने मृत बकरे को लेकर करैरा थाने पहुंचा और बताया कि मेरा बकरा मंगलवार शाम को पानी पीने के लिए पड़ोसी अर्जुन रावत के घर के बाहर बनी पानी की हौदी की ओर गया था। इसी दौरान अर्जुन ने बकरे को कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे बकरा अर्जुन की हौदी के पास बेहोश हो कर गिर पड़ा। जब कुछ देर बाद मैं बकरे को तलाशते हुए अर्जुन के घर पहुंचा तो मेरा बकरा बेहोशी की हालत में पड़ा था। जब बकरे को उठाने की कोशिश की तो वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। थोड़ी देर बाद बकरे ने दम तोड़ दिया।
जब बकरा मालिक प्रदीप ने अर्जुन से बकरे को कुछ खिलाने के बारे में पूछा तो वह भड़क गया और कहने लगा कि तेरा बकरा, मेरी हौदी पर पानी पीने क्यों आता है, उसने तस्सल में रखा खाद खा लिया होगा। बकरा मालिक प्रदीप का कहना है कि पड़ोसी अर्जुन ने उसके बकरे को जहर खिला कर मारा है। उसने करैरा थाने में शिकायत दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।