फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Principal installed CCTV cameras in toilet of CM Rise School in Shivpuri, know what was the reason

MP News: शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल के टॉयलेट में प्राचार्य ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे, जानें क्या बताया कारण

Fri, 30 Jun 2023 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 07:14 PM IST
सार

स्कूल में बच्चों की निगरानी के लिए कुल 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से कुछ सीसीटीवी कैमरे छात्रों के टॉयलेट में भी लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि टॉयलेट में छात्र तोड़फोड़ कर देते हैं। इसलिए टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Principal installed CCTV cameras in toilet of CM Rise School in Shivpuri, know what was the reason
शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल की टॉयलेट में लगे कैमरे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी के सीएम राइज स्कूल में चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य विनय बेहरे ने बच्चों के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। छात्रों के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद अब बच्चे यहां पर अपने आपको असहज महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्राचार्य का तर्क है कि यहां पर स्कूल टॉयलेट में बच्चे तोड़फोड़ कर देते हैं इसलिए यह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों स्कूल में बच्चों की निगरानी के लिए कुल 38 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें से कुछ सीसीटीवी कैमरे छात्रों के टॉयलेट में भी लगाए गए हैं। मीडिया में मामले ने तूल पकड़ा तो अब जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ का कहना है कि सीएम राइज स्कूल के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगे हों, ऐसा संभव ही नहीं हैं। यदि ऐसा है तो स्कूल प्राचार्य से बात करता हूं। यह तो गलत है। वहीं सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य विनय बेहरे ने बताया कि टॉयलेट में छात्र तोड़फोड़ कर देते हैं। इसलिए टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं ताकि जांच कराने पर तोड़फोड़ करने वालों का पता चल सके। सीसीटीवी कैमरे नार्मल स्क्रीन पर नहीं रखे हैं, रिकार्डिंग मोड पर हैं।
विज्ञापन


बच्चा फेल हुआ तो पकड़ा रहे हैं टीसी
शहर में मेडिकल कॉलेज के पास संचालित शासकीय सीएम राइज स्कूल में मनमानी के आरोप भी लग रहे हैं। शासकीय सीएम राइज स्कूल के 40 से अधिक फेल छात्रों की जबरन टीसी काटकर थमा दी गई है। छात्रों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन के डर के कारण अब तक वे आपत्ति नहीं कर पाए। अब टीसी काटकर जबरन निकाल रहे हैं। इसलिए खुलकर स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर सामने आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से वे असहज महसूस करते हैं। छात्रा प्रियंका खटीक कक्षा 9वीं में फेल हो गई। शिक्षक अमित ने 10.12 दिन पहले छात्रा को मां के संग स्कूल बुलाया और जबरन टीसी थमाकर आवेदन भी लिखवा लिया। अब छात्रा घर बैठी है। कक्षा 11वीं के एक छात्र ने बताया कि वह अंग्रेजी व भूगोल विषय में फेल रहा। उससे टीसी ले जाने के लिए कहा जा रहा है। यदि पढ़ाने के लिए शिक्षक उपलब्ध होते तो दोनों विषयों में फेल नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed