फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News Pickup vehicle full of buffaloes overturned in Shivpuri four people living in Rajasthan died

MP News: शिवपुरी में भैंसों से भरा पिकअप वाहन पलटा, राजस्थान के रहने वाले चार लोगों की मौत

Sat, 26 Aug 2023 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 03:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सड़क हादसा हुआ है। लोडिंग वाहन में भैंसों को भरकर नरवर से राजस्थान के धौलपुर जिले में ले जा रहे थे, तभी लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जेसीबी की मदद से वाहन को उठा लिया गया है।
 

विज्ञापन
MP News Pickup vehicle full of buffaloes overturned in Shivpuri four people living in Rajasthan died
हादसे में चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में केरुआ गांव के नरवर-भितरवार मार्ग पर शनिवार सुबह चार बजे एक भैंसों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। हादसे में वाहन तेज गति से जाते हुए सड़क से नीचे उतर गया। इस हादसे में पिकअप में बैठे चार लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार चार भैंसों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों मृतकों के शव निकलवाए और पीएम के लिए भेजे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे में मारे गए चार लोग राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। शिवपुरी से भैंस खरीदकर वापस धौलपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


वाहन में सवार मृतक आपस में रिश्तेदार
पुलिस ने बताया है कि भैंस से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इसके बाद इस वाहन का पिछला हिस्सा केबिन को ऊपर चढ़ गया, जिससे केबिन में बैठे चार लोग इसमें दब गए और इनकी मौत हो गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस सड़क हादसे में मारे गए चारों लोग आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन को किया गया था मॉडिफाई
चौकी प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पिकअप वाहन के लोडिंग वाले हिस्से को मॉडिफाई कर बड़ा बनवाया गया था। मगरौनी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की पहचान नासिर कुर्रेशी, सन्नू कुर्रेशी, समीर कुर्रेशी, और फरमान कुर्रेशी के रूप में हुई है। सभी राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। शिवपुरी से भैंस खरीदकर वापस धौलपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed