फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Grandfather and two granddaughters died after being burnt alive in Laxmipura village of Shivpuri

MP News: शिवपुरी के लक्ष्मीपूरा गांव में जिंदा जलने से तीन की मौत, दादा और दो पोतियों पर गिरा जलता हुआ छप्पर

Sun, 22 Dec 2024 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

आग लगने के बाद ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय बच्चों के माता-पिता धौलपुर में एक रिश्तेदार की गमी में गए हुए थे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
MP News: Grandfather and two granddaughters died after being burnt alive in Laxmipura village of Shivpuri
जलते छप्पर के नीचे जल गए तीन लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झोपड़ी में आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। जलता हुआ छप्पर दादा और दो पोतियों पर गिर गया। घटना लक्ष्मीपूरा गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे की है। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


बैराड़ थाना क्षेत्र के रसेरा पंचायत के लक्ष्मीपूरा गांव की घटना है। यहां रहने वाले वासुदेव और उसकी पत्नी रूकमणी किसी रिश्तेदार की गमी में शामिल होने धौलपुर गए हुए थे। वासुदेव उसकी तीन बेटी अनुष्का, संध्या और ज्योति को अपने पिता हजारी के पास छोड़ गया था। 65 साल का बुजुर्ग हजारी बंजारा अपनी दो पोती संध्या 5 साल ज्योति 4 साल और अनुष्का 7 साल के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। तभी 11 बजे के लगभग झोपड़े में आग भड़क गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि हजारी बंजारा के साथ संध्या और अनुष्का सो रही थी, वही ज्योति अलग पलंग पर सो रही थी। झोपड़ी में आग लगते ही ज्योति की आंख खुल गई, इसके बाद वह जैसे-तैसे झोपड़ी से बाहर निकल गई थी, लेकिन संध्या-अनुष्का और उसके दादा हजारी झोपड़ी में ही फंसकर रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति ने पड़ोस में रह रहे रहे अपने चाचा को जीतेन्द्र बंजारा को आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद में ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में सिंघल फेस से पानी की मोटर से पानी डाला गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस सहित एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed