फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP News: Fight over fertilizer in Shivpuri, Kamal Nath said- Shivraj government is busy in election events

MP News: कई जिलों में खाद को लेकर मारामारी, कमलनाथ ने कहा- शिवराज सरकार चुनावी इवेंट में व्यस्त है

Sat, 05 Nov 2022 06:30 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 05 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

शिवपुरी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में खाद को लेकर मारामारी मची हुई है। किसान परेशान है। खाद की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
MP News: Fight over fertilizer in Shivpuri, Kamal Nath said- Shivraj government is busy in election events
शिवपुरी में खाद के लिए लगी लंबी-लंबी कतारें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इस समय रबी सीजन में खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं की फसल की बुआई तेजी से हो रही है। किसानों के सामने खाद का संकट पैदा हो गया है। खाद वितरण केंद्रों पर इस समय डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसानों को एक बोरी खाद के लिए लाइन में लगकर धक्का-मुक्की करनी पड़ रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी किसानों को खाद मिल रही है। हालांकि, खाद बेचने वाले केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनों और धक्का-मुक्की व्यवस्था की पोल खोल रही है।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले में गेहूं की बुआई बड़े पैमाने पर होती है। इस वजह से किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है। केंद्रों पर डीएपी आने की सूचना मिलती है किसान लाइन में लग जाते हैं। केंद्रों के बाहर भारी भीड़ धक्का-मुक्की के बीच कई घंटों इंतजार के बाद भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल पाती है। ऐसे में किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। 
विज्ञापन


कई किसानों ने बताया है कुछ समय पहले हुई बारिश से पहले ही किसान की खेती काफी प्रभावित हुई है। अब उन्हें समय से खाद नहीं मिल रहा। किसानों ने बताया कि सुबह से शाम हो जाती है लेकिन खाद के लिए नंबर ही नहीं आता। किसानों का यह भी कहना है कि दो कट्टे प्रति किसान को दिए जा रहे हैं उनसे काम नहीं चल सकता। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जिले में पर्याप्त खाद है, लेकिन यहां तो खाद के लिए मारामारी मची हुई है l
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ का आरोप- मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के इलाके में किसान परेशान
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में खाद का भयावह संकट है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में किसान खाद को लेकर परेशान हो रहे हैं। किसान खाद के लिए कई-कई दिन तक लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। खाद के लिए धरने दे रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री के क्षेत्र में खाद का भारी संकट है। इसके बाद भी सरकार सच्चाई स्वीकार करने के बजाय कह रही है कि प्रदेश में खाद का कोई संकट नहीं है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed