फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Lok Sabha Chunav Jyotiraditya Scindia says in Shivpuri This is not an election but a struggle and fight

MP LS Chunav: शिवपुरी में सिंधिया बोले- यह चुनाव नहीं संग्राम और लड़ाई है, अंचल में नहीं पनप पाएंगे भूमाफिया

Fri, 05 Apr 2024 04:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

भूमाफिया, कालाबाजारी और राशन माफियाओं के बारे में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसी बात कही, जो चर्चा का विषय बन गई। सिंधिया ने कहा, यह चुनाव नहीं संग्राम और लड़ाई है।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Chunav Jyotiraditya Scindia says in Shivpuri This is not an election but a struggle and fight
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनता का आर्शीवाद मेरे साथ रहेगा तो इस अंचल में कोई भूमाफिया नहीं पनप पाएंगे। काला बाजारियों की कोई जगह नहीं होगी। राशन की दुकानों पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आपकी सुरक्षा और आपकी रखवाली यह मेरा दायित्व नहीं धर्म बनेगा। इस संकल्प के साथ मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस क्षेत्र का विकास और तरक्की मेरी पहली प्राथमिकता है। सिंधिया परिवार कई साल से इस संकल्प के साथ काम कर रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार के लिए राजनीति एक माध्यम है। राजनीति को हमने जन सेवा का माध्यम बनाया है। जन भावना के साथ काम करने का संकल्प सिंधिया परिवार ने लिया है। हमारे परिवार का लक्ष्य जनसेवा व विकास है और इसी पर सिंधिया परिवार आगे भी काम करता रहेगा। सिंधिया ने यह बात गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव नहीं है, बल्कि संग्राम है और लड़ाई है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता एक सेनापति के रूप में काम करें। सिंधिया ने यह बात शिवपुरी में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल और बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी मंडल और ग्रामीण मंडल के कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी बूथ पर मजबूती के साथ जुट जाए। यह चुनाव संग्राम और लड़ाई इसलिए है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन मूल्यों को लेकर देश में काम कर रहे हैं, उन मूल्यों को स्थापित करना है। मोदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के नायकों को के जो सपने थे, उसे स्थापित कर रहे हैं। भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने का काम मोदी कर रहे हैं। मोदी ने देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है, कई भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। आदर्शवाद को स्थापित किया है, इसलिए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में जो चुनाव है, वह संग्राम और लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी ने डीपी मिश्रा को तो मैंने दो जोड़ी भाइयों को धूल चटाई
इस बैठक के दौरान सिंधिया ने अपनी पूजनीय दादी राजमाता विजया राजे सिंधिया को याद किया।  सिंधिया ने कहा कि मेरी आजी अम्मा (राजमाता विजयाराजे सिंधिया) ने भाजपा को स्थापित करने में अपना योगदान दिया। इसके अलावा जब उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची तो 60-70 साल पहले डीपी मिश्रा की सरकार को ललकारते हुए उन्हें धूल चटाई। इसी तरह मैंने अपनी आजी अम्मा के पद चिन्ह पर चलते हुए जन विरोधी सरकार को गिराकर मैंने दो जोड़ी भाइयों को धूल चटाई। इसके बाद मप्र में डबल इंजन की सरकार आई। इससे पहले डेढ़ वर्ष में जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास में अवरोध आया था व विकास रुक गया था। भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ गया था, उसका पतन किया। आज डबल इंजन सरकार के कारण कई जनहितैषी योजना का लाभ जनता को मिल रहा है।


500 साल के सपने को मूर्त रूप देने का काम किया प्रधानमंत्री मोदी ने
सिंधिया ने कहा कि 500 साल का जो सपना था, उसे मूर्त रूप देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को पूर्ण करके इस सपने को साकार किया। आपके सपनों को पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री जी ने लिया है। प्रधानमंत्री भारत को विश्व पटेल पर स्थापित करते हुए आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के हाथों को इसी तरह से मजबूत करने का काम अब हमको इस चुनाव में करना है, उनके हाथों को मजबूत करते हुए अबकी बार 400 पार के नारे के साथ जीत दिलानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed