फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023: Sports Minister Yashodhara Raje Scindia voted, cast her vote first

MP Election 2023: खेल मंत्री यशोधरा राजे ने किया मतदान, पत्रकारों के सवाल पर कहा- भाजपा जनता का काम करती है

Fri, 17 Nov 2023 08:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 08:30 AM IST
सार

MP Election 2023: खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में मतदान किया। वे तात्या टोपे मतदान क्रमांक 152 पर वोट डालने पहुंची। इस बार यशोधरा राजे स्वास्थ्यगत कारणों के चलते विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Sports Minister Yashodhara Raje Scindia voted, cast her vote first
यशोधरा राजे सिंधिया ने मतदान किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को शिवपुरी पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इस बार पिछली बार जैसा प्रचंड बहुमत मिलेगा क्या। इस पर उन्हें अपनी प्रतिक्रिया दी। यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं इस बार अपनी तबीयत खराब होने के कारण घूम नहीं पाई, इसलिए इस पर मैं कैसे टिप्पणी दूं। उन्होंने कहा कि फिर भी शिवराज सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत मेहनत की है, उनकी मेहनत रंग लाए यही कामना है। गौरतलब है कि इस बार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रही हैं। अपने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर उन्होंने इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस कारण भाजपा ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र जैन को टिकट दिया है। देवेंद्र जैन के खिलाफ कांग्रेस ने केपी सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


भाजपा जनता का काम करती है- यशोधरा राजे सिंधिया
पत्रकारों से चर्चा में खेल मंत्री ने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में जीत को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि देवेंद्र जी और अन्य कार्यकर्ताओं ने अच्छी मेहनत की है। भाजपा को ज्यादा वोट मिले यही कामना है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का काम करती है और सरकार वापस आए। उन्होंने कहा कि मैं हर बार मतदान कर अपनी भागीदारी लोकतंत्र में निभाती हूं। इसी क्रम में मतदान करने के लिए आई हूं। इस दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed