फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Election 2023 Baijnath Singh says Five percent effect of Ladli Bahna but still Kolaras win election

MP Election: बैजनाथ सिंह बोले- लाड़ली बहना का पांच प्रतिशत असर, लेकिन फिर भी जीतेंगे कोलारस चुनाव

Sat, 18 Nov 2023 09:49 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Nov 2023 09:49 AM IST
सार

MP Election 2023: शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए बैजनाथ सिंह यादव ने अपनी जीत का दावा किया है। एक चर्चा के दौरान बैजनाथ यादव ने कहा, लाड़ली बहना का पांच प्रतिशत ही असर है। लेकिन फिर भी कई पात्र हितग्राही महिलाएं इस योजना में शामिल नहीं हो पाईं। इसके कारण उनमें नाराजगी है, जिसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।
 

विज्ञापन
MP Election 2023 Baijnath Singh says Five percent effect of Ladli Bahna but still Kolaras win election
बैजनाथ सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में कोलारस विधानसभा सीट से अपनी जीत का दावा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि वह 20 हजार से ज्यादा मतों से जीतेंगे। बैजनाथ पहले सिंधिया समर्थक नेताओं में गिने जाते थे और वह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन वहां पर ज्यादा पूछपरख न हो पाने के कारण उन्होंने बीते दिनों भाजपा से त्यागपत्र दे दिया और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद कांग्रेस ने अब इन पूर्व सिंधिया समर्थक नेता को कोलारस से अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव के खिलाफ भाजपा ने भी महेंद्र यादव को टिकट दिया है। इस तरह से कोलारस सीट पर यादव वर्सेस यादव का मुकाबला हो गया है। लेकिन वहीं दूसरी ओर बैजनाथ सिंह यादव ने दावा किया कि उन्हें इस विधानसभा क्षेत्र के 75 प्रतिशत यादवों का वोट मिला है। क्योंकि उनकी जाति के लोग भाजपा प्रत्याशी महेंद्र यादव से परेशान थे।
विज्ञापन


खासकर उनके दामाद द्वारा किए गए कृत्य उनके लिए परेशानी का कारण बन गए। उन्होंने दावा किया कि उनकी समाज के 75 प्रतिशत वोट उन्हें मिले हैं। बैजनाथ सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में जनता परेशान थी, भ्रष्टाचार चरम पर है। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग में सब जगह भाजपा के एजेंट के तौर पर अधिकारी कम कर रहे हैं, जिन्हें भाजपा नेताओं का संरक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य ने बनाया था इसलिए मैंने तुरंत उनके कहने पर इस्तीफा दे दिया था
भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिंधिया समर्थक नेता रहे बैजनाथ सिंह यादव ने बताया कि जब वह कांग्रेस में थे तो उन्हें कांग्रेस का जिला अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बनाया था। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए तो उनके कहने पर उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। क्योंकि उन्होंने ही मुझे बनाया था, लेकिन भाजपा में जाने पर वहां पर मेरी ज्यादा पूछपरख नहीं हुई तो मैंने बीजेपी छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed