फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Miscreants beat up Dalit family over encroachment in Shivpuri; four people including a woman were injured

Shivpuri: अतिक्रमण को लेकर दबंगों ने दलित परिवार के साथ की मारपीट, महिला समेत चार लोग घायल; मामला दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 12:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Jul 2023 12:49 PM IST
सार

पीड़िता वर्षा ने बताया कि आज हमारी जमीन पर बोई हुई तिली को उजाड़ने का प्रयास गांव के ही रहने वाले चार लोगों ने किया। जब उन्हें बोई हुई तिली की फसल उजाड़ने से रोकने का प्रयास किया तो चारों ने मिलकर मेरे ससुर बाबू जाटव, मेरे देवर बलवीर और मेरे पति मनोज के साथ जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

विज्ञापन
Miscreants beat up Dalit family over encroachment in Shivpuri; four people including a woman were injured
पीड़ित दलित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सरकारी जमीन पर बुवाई करने को लेकर दबंगों ने दलित परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दलित परिवार की महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। यह मामला खनियांधाना के अंतर्गत बामौरकलां थाना क्षेत्र के रिजौदी गांव का है। बामौरकलां थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रिजौदी गांव की रहने वाली वर्षा जाटव ने बताया कि गांव के बाहर सरकारी जमीन है। उक्त जमीन पर कई ग्रामीण सालों से खेती करते हुए आ रहे हैं। हम भी उस सरकारी जमीन पर खेती करते थे। हमारे पास की सरकारी जमीन पर कुछ यादव समाज के लोग खेती करते थे। आज मेरे परिवार ने खेत में तिली की बुवाई कर दी थी।
विज्ञापन


बामौरकलां थाना, शिवपुरी


वर्षा ने बताया कि इसके बाद आज हमारी जमीन पर बोई हुई तिली को उजाड़ने का प्रयास गांव के ही रहने वाले विजय यादव, जगदीश यादव, भूपेंद्र उर्फ भूरा यादव और रविंद्र यादव ने किया। जब उन्हें बोई हुई तिली की फसल उजाड़ने से रोकने का प्रयास किया तो चारों ने मिलकर मेरे ससुर बाबू जाटव, मेरे देवर बलवीर और मेरे पति मनोज के साथ जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उस हमले में मैं और मेरे परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी शिकायत बामौरकलां थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। फिलहाल बामौरकलां थाना पुलिस ने विजय यादव, जगदीश यादव, भूपेंद्र उर्फ भूरा यादव और रविंद्र यादव के खिलाफ मारपीट और हरिजन एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed