फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   LS Election: When Mahaaryaman Scindia was seen on a bullock cart, he drove a tractor somewhere

LS Election: पिता के लिए वोट मांगने गांवों में महाआर्यमन सिंधिया, कहीं बैलगाड़ी पर दिखे तो कहीं चलाया ट्रैक्टर

Thu, 25 Apr 2024 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:43 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने बैलगाड़ी पर सवार होकर अपने पिता के लिए वोट मांगे। यहां पर बैलगाड़ी पर बैठकर महाआर्यमन सिंधिया भाजपा समर्थक नेताओं के साथ निकले। तो एक जगह उन्होंने ट्रैक्टर भी चलाया। 

विज्ञापन
LS Election: When Mahaaryaman Scindia was seen on a bullock cart, he drove a tractor somewhere
महानआर्यमन सिंधिया ने ट्रैक्टर चलाया तो बैलगाड़ी पर भी सफर किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इस समय चुनाव प्रचार जोरों पर है। खासकर केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवारजन इस समय लोगों से संपर्क कर रहे हैं और चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया और अपने पिता को वोट देने की अपील की। इस चुनावी प्रचार के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन ने बैलगाड़ी पर सवार होकर अपने पिता के लिए वोट मांगे। यहां पर बैलगाड़ी पर बैठकर महाआर्यमन सिंधिया भाजपा समर्थक नेताओं के साथ निकले। इस दौरान महाआर्यमन सिंधिया के ऊपर उनके समर्थकों  द्वारा जेसीबी से फूल बरसाए गए। जेसीबी से फूल बरसाने के दौरान बीच में बैलगाड़ी पर सवार होकर महाआर्यमन सिंधिया मौजूद थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा टीम मौजूद रही जिन्होंने सिंधिया परिवार के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
विज्ञापन


पूरा सिंधिया परिवार जुटा चुनाव प्रचार में
गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में देखा जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं अपने लिए प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी प्रचार में लगी हुई हैं और लोगों से संपर्क कर रही है संवाद स्थापित कर रही हैं। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया डोर टू डोर महिलाओं के घरों पर पहुंच करके अपने पति के लिए वोट मांग रही है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवाओं से संवाद कर रहे हैं व लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल पार्क स्थित प्राचीन बलारपुर माता मंदिर पहुंचे महाआर्यमन
संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान महाआर्यमन सिंधिया ने माधव नेशनल पार्क के अंदर स्थित प्राचीन बलारपुर माता मंदिर पर पहुंचकर यहां पर माता के दर्शन किए और यहां के महंत प्रयाग भारती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बलारपुर माता मंदिर के दर्शन करते हुए महाआर्यमन सिंधिया ने अपने पिता के लिए मां से जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


महाआर्यमन ने चलाया ट्रैक्टर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया लगातार अपने पिता के लिए चुनावी प्रचार कर रहे हैं। रोजाना 10 से अधिक गांव में जाकर नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर रहे है। गुरुवार को गुना जिला के विभिन्न गांव में जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने एक खेत में ट्रैक्टर चलाया। ट्रैक्टर खेत को प्लाऊ करने के इरादे से चलाया गया। महानआर्यमन के खेत में ट्रैक्टर चलाने के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी भी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed