फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Love story ends: Girlfriend hangs herself after killing her boyfriend; murder took place in front of her eyes

शिवपुरी में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत: प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने दी जान; शादी को लेकर हुआ था ये विवाद

Fri, 03 Apr 2026 11:33 AM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 11:33 AM IST
सार

शिवपुरी के कोलारस में प्रेमी की हत्या के कुछ दिन बाद प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लगातार दो मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई है। अपनी आंखों के सामने प्रेमी की हत्या करते देखकर प्रेमिका गहरे सदमें में चल रही थी। पढ़ें ये खौफनाक कहानी

विज्ञापन
Love story ends: Girlfriend hangs herself after killing her boyfriend; murder took place in front of her eyes
घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करती हुई पुलिस टीम।

विस्तार

शिवपुरी के कोलारस में एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत सामने आया है, जहां पहले प्रेमी अर्जुन पाल की युवती के परिजनों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अब उसी घटना के सदमे, दबाव और पारिवारिक उलाहनों के बीच प्रेमिका वर्षा कुशवाह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही दिनों के भीतर हुई इन दो मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षा कुशवाह (20) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना के समय घर में वर्षा के साथ उसकी चचेरी बहन घर पर थी। वर्षा ने अपनी बहन को खाना लाने के लिए रसोई में भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब बहन खाना लेकर लौटी, तो वर्षा का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


एसडीओपी संजय मिश्रा और थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले रन्नौद थाना क्षेत्र के नेगमा गांव निवासी अर्जुन पाल (26) अपनी प्रेमिका वर्षा को साथ ले जाने के इरादे से कोलारस पहुंचा था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन अलग-अलग समाज के होने के कारण लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।उसी दिन वर्षा की सगाई भी तय थी, जिसके चलते दोनों ने साथ कहीं चले जाने की योजना बनाई थी।

बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया
अर्जुन अपने रिश्तेदार कल्ला पाल के साथ युवती के घर के पास पहुंचा, लेकिन परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। कल्ला किसी तरह भाग निकला, लेकिन अर्जुन को पकड़कर घर ले जाया गया, जहां उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।

मारपीट इतनी गंभीर थी कि अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को खेत से करीब 100 मीटर दूर नाले में फेंककर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने उसके पिता और दादा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।वहीं प्रेमी की हत्या के बाद वर्षा को वन स्टॉप सेंटर से वापस उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।


ये भी पढ़ें- Ujjain: कनाडा से 21 दिन बाद आया गुरकीरत का शव, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि; पीड़ित परिवार का बंधाया ढांढस

इधर, पकड़े जाने के डर से घर के सभी पुरुष फरार थे। सूत्रों के अनुसार घर पर मौजूद महिला व परिजन वर्षा को लगातार कोस रहे थे। इसी मानसिक दबाव और उलाहनों के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।मामले में कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि वर्षा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed