{"_id":"633bb53983fd561c02619b6c","slug":"husband-evicted-mother-and-daughter-from-the-house-by-saying-that-the-girl-s-complexion-is-dark-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बच्ची का रंग सांवला है कह कर पति ने मां-बेटी को घर से निकाला, महिला ने दहेज मांगने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बच्ची का रंग सांवला है कह कर पति ने मां-बेटी को घर से निकाला, महिला ने दहेज मांगने का आरोप लगाया
Tue, 04 Oct 2022 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:55 AM IST
सार
शिवपुरी में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी को इसलिए घर से निकाल दिया कि बच्ची का रंग सांवला था। पिता ने बेटी के सांवले रंग के चलते उसे अपनी संतान मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
महिला ने एसपी से शिकायत की हैे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी को इसलिए घर से निकाल दिया, क्योंकि बच्ची का रंग सांवला था। पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि बच्ची का रंग सांवला है यह मेरी बेटी नहीं है। पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति ने चरित्र संदेह का आरोप लगाया है और कहा कि जो बच्ची पैदा हुई है वह मेरी नहीं है। तेरा चरित्र खराब है मैं तुझे अपने साथ नहीं रख सकता। यह कहकर पति ने महिला को छोड़ दिया।
पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया की बच्ची के रंग का बहाना बनाकर मुझे घर से निकाल दिया है, जबकि उसने मुझे दहेज के लिए घर से निकाला है। मेरे घर वाले उनकी डिमांड पूरी नहीं कर सकते। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया की बच्ची के रंग का बहाना बनाकर मुझे घर से निकाल दिया है, जबकि उसने मुझे दहेज के लिए घर से निकाला है। मेरे घर वाले उनकी डिमांड पूरी नहीं कर सकते। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
