फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Heavy rain in Guna-Shivpuri, rivers and streams in spate, Collector declares school holiday

MP News: गुना-शिवपुरी में भारी बारिश, उफान पर नदी-नाले, कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की

Thu, 15 Sep 2022 01:50 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 15 Sep 2022 01:50 PM IST
सार

शिवपुरी में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से बिना काम के घर से न निकलने की अपील की है।
 

विज्ञापन
Heavy rain in Guna-Shivpuri, rivers and streams in spate, Collector declares school holiday
बारिश से शिवपुरी की सड़कों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के नदी-नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। कई कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से बिना काम के घर से न निकलने की अपील की है। बारिश के कारण कई जगह खेतों में पानी भरने से पकी हुई फसल खराब होने की नौबत भी आ गई है। वहीं, दूसरी ओर मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते पानी बढ़ने लगा है। जिसके चलते कल शाम को डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


लगातार बारिश के दर्जनों भर कॉलोनियां पानी से लबालब हो गई हैं।  कई निचली बस्तियों और कालोनियों में घरों में पानी घुस गया है। पुलिस ने इन हालातों से निपटने के लिए सड़कों पर माइक के माध्यम से अलर्ट जारी कर दिया कि अगर किसी भी व्यक्ति को बाजार में आवश्यक काम नहीं है तो वह बाजार न आए। बारिश में अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। इसके अलावा माधव चौक चौराहे, पुरानी शिवपुरी, फिजीकल, मीट मार्केट, तात्याटोपे समाधि पर बैरीकेट लगाकर ओवर फ्लो वाले स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। ताकि दुर्घटना की आशंका से बचा जा सके।
विज्ञापन


शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाईवे पर आया पानी
सिंध नदी पर बने मड़ीखेड़ा डैम के कैचमेंट एरिया में पानी भरने के बाद डैम के आज 6 गेट खोल दिए गए। वहीं दूसरी ओर सिंध नदी पर अमोला के पास बने पुल पर पानी ओवरफ्लो हो गया और यहां पर झांसी- शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर पानी सड़क पर आ गया। फोरलेन हाईवे का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धसान नदी में बढ़ा पानी,  प्रशासन ने किया अलर्ट
धसान नदी में जलस्तर बढ़ने से टीकमगढ़ जिले में  स्थित बांध सुजारा के 4 गेट गुरुवार सुबह 8 बजे खोल कर 20,000 क्यूसेक पानी डिचार्ज किया गया। जिससे धसान नदी का जल  बढ़ते लगा। ऐसे में एमपी-यूपी सीमा पर धसान नदी पर स्थित लहचूरा बांध के 7 गेट तीन फीट ऊंचाई के खोल कर 32800 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नदी के आसपास के गांव में अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed