फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Gunpowder being laid to hunt wild animals in Shivpuri cow injured

MP News: शिकारियों के हौसले बुलंद, जंगली जानवरों का शिकार करने बिछा रहे बारूद, चपेट में आने से गाय जख्मी

Thu, 08 Dec 2022 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 01:51 PM IST
सार

शिवपुरी जिले में बारूद से बना गोला खाने से एक गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है। बताया जा रहा है कि गाय रोज की तरह जंगल में चरने गई थी, इसी दौरान शिकारियों द्वारा रखे गए बारूद को खाने से उसका मुंह बुरी तरह से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Gunpowder being laid to hunt wild animals in Shivpuri cow injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में शिकारी जंगली जानवरों को अलग-अलग तरीके से शिकार बना रहे हैं। हाल में ही पन्ना के जंगलों में फांसी पर लटका कर बाघ का शिकार किया गया है। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले से भी सामने आया है। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के जंगलों में शिकारियों द्वारा बिछाई गई बारूद का शिकार एक पालतू गाय हो गई। गाय के जबड़े में बारूद के फटने से उसका मुंह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत रन्नौद थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मेघोना डांग के रहने वाले रामकृष्ण लोधी पुत्र श्याम सिंह लोधी ने बताया कि बीते रोज उसकी गाय चंद्रभान सिंह लोधी अन्य मवेशियों के साथ गांव से सटे हुए जंगल में चराने के लिए ले गया था। इसी दौरान जंगल में गाय ने बारूद से भरे एक गोले को मुंह में रख लिया। बारूद के फटने से गाय का मुंह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। चंद्रभान सिंह लोधी के अनुसार गाय के मुंह में बारूद के गोले के फटने की तेज आवाज हुई थी। गाय को घर लाया गया, जिसके बाद वह अब खाने पीने में असमर्थ हो चुकी है। इसकी शिकायत उसने रन्नौद थाना सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जंगली सुअर का शिकार करने बिछाते हैं बारूद 
रामकृष्ण लोधी ने बताया की ग्राम देहर में चार से पांच मोगिया टपरिया बना कर रहते हैं। इन्हीं के द्वारा जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बारूद के गोले जंगल में बिछाए जाते हैं, ऐसे में जब जंगली सुअर बारूद के गोले को मुंह में रखता है तो वह फट जाता है जिससे जंगली सूअर गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जिसके बाद शिकारी मोगिया जंगली सुअर के मांस को बेचकर मुनाफा कमाते हैं। रामकृष्ण लोधी ने बताया कि शिकारी बारूद के ऊपर खाने की सामग्री को लपेट देते हैं। जिससे जंगली सूअर उसे खाने की नियत से अपने मुंह में रखकर चबाता है तो बारूद मुंह में ही फट जाता है, जिससे मवेशी सहित जंगली जानवर घायल हो जाते हैं। यही वजह रही कि उसकी गाय ने भी शिकारियों द्वारा बिछाई गई बारूद के गोले को मुंह में रखकर चबा लिया, जिसके फटने के बाद गाय बुरी तरीके से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed