फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Faith in the fear of tiger in Madhav National Park, huge crowd gathered to visit Balarpur Mata

Navratri 2023: माधव नेशनल पार्क में बाघ की दहशत पर आस्था पड़ी भारी, बलारपुर माता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 28 Mar 2023 03:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Mar 2023 03:13 PM IST
सार

माधव नेशनल पार्क में पिछले दिनों तीन बाघों को छोड़ा गया है। इसमें एक बाघ और दो बाघिन हैं। इसके बावजूद पार्क में स्थित बलारपुर माता मंदिर के दर्शन करने भीड़ उमड़ रही है। 
 

विज्ञापन
Faith in the fear of tiger in Madhav National Park, huge crowd gathered to visit Balarpur Mata
बलारपुर मंदिर (शिवपुरी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क के अंदर आने वाले प्रसिद्ध बलारपुर माता मंदिर में इस समय भक्तों की भारी भीड़ चैत्र नवरात्र में देखने को मिल रही है। माता भक्तों की यह भीड़ यहां नेशनल पार्क के बाघों की दहशत पर भारी पड़ रही है। कारण यह है कि माधव नेशनल पार्क में कुछ दिनों पहले ही तीन बाघ लाए गए हैं। इन टाइगरों को बलारपुर के जंगल के पास ही छोड़ा गया है। इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी स्थानीय लोगों की आस्था इन टाइगर पर भारी पड़ रही है। दो दिन से इस मंदिर के आसपास भक्तों की भारी भीड़ है। यहां चैत्र नवरात्र में सप्तमी के दिन मेला लगता है। यहां पर यह माता  मेला 100 सालों से लगता हुआ आ रहा है।
विज्ञापन


माता भक्तों को बाघों का कोई भय नहीं   
माधव नेशनल पार्क में स्थित बलारपुर के जंगल में एक ओर जहां तीन बाघ घूम रहे हैं, वहीं बलारी माता के मंदिर पर दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा है। इस मंदिर से जुड़े भक्तों की आस्था बाघों के डर पर भारी पड़ रही है। दर्शन करने जा रहे भक्तों का कहना है कि हम तो माता के दर्शन करने जा रहे हैं और वही हमारी रक्षा करेगी। 
विज्ञापन


मंदिर पर भारी भीड़
बलारी माता के मंदिर पर पिछले कुछ दिनों से दिन से यहां पर भीड़ देखी जा रही है। चैत्र नवरात्र की सप्तमी यानी कि मंगलवार को यहां पर मेला और विराट स्वरूप में दिखाई दिया। बलारी माता पर आयोजित मेले के पहले दिन कोई भक्त पैदल तो कोई पेंढ भरकर मन्नत मांगने माता के दरबार में पहुंचा। पहले इस माता मेले को लेकर संशय बना हुआ था कि यहां पर हर साल लगने वाला बलारपुर मेला आयोजित होगा कि नहीं लेकिन कुछ शर्तों के साथ जिला प्रशासन और वन विभाग ने यहां मेला लगाने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए वन विभाग और पुलिस तैनात 
तीन दिवसीय मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को देखते हुए माधव नेशनल पार्क प्रबंधन व पुलिस भी जंगल में जगह-जगह तैनात है। माधव नेशनल पार्क के अंदर मां बलारी का मंदिर होने से उसे बलारपुर का नाम दिया गया। बियावान जंगल में यह मंदिर जिस जगह पर है, वहां का जंगल बाघों के लिए मुफीद माना गया है। यही वजह है कि बाहर से लाए गए बाघों को रखने के लिए जो बाड़े बनाए थे, उनके लिए भी बलारपुर का जंगल ही चुना गया। मेले का प्रभारी तहसीलदार शिवपुरी नरेशचंद्र गुप्ता को बनाया है।
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed