{"_id":"659e9d1b91ee0648a00ec02c","slug":"during-vikas-bharat-sankalp-yatra-shivpuri-was-kicked-and-punched-employment-assistant-assaulted-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान चले लात-घूंसे, महिला सरपंच के पति ने कर दी रोजगार सहायक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान चले लात-घूंसे, महिला सरपंच के पति ने कर दी रोजगार सहायक की पिटाई
Thu, 11 Jan 2024 03:46 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:46 PM IST
सार
शिवपुरी के एक गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में मारपीट का मामला सामने आया है। सरपंच पति और उसके साथियों पर आरोप है कि रोजगार सहायक के साथ मारपीट की गई। इस दौरान यात्रा में भगदड़ भी मच गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिवपुरी घटना की जानकारी देते रोजगार सहायक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवपुरी जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लात-घुंसे चलने का मामला सामने आया है। महिला सरपंच के देवर पर बंदूक चलाने तक के आरोप लगे हैं। मारपीट के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा में भगदड़ मच गई। रोजगार सहायक ने थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को शिवपुरी जिले के मेघोना बड़ा पंचायत पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किसी बात पर रोजगार सहायक और सरपंच पति में कुछ विवाद हो गया। इसके बाद रोजगार सहायक रामकुमार यादव के साथ सरपंच पति और भतीजों ने मिलकर जमकर मारपीट की। रोजगार सहायक ने यात्रा से भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। रोजगार सहायक ने प्राणघातक हमले की लिखित शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई है।
रोजगार सहायक रामकुमार यादव ने बताया कि जब पंचायत में कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान उन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि सरपंच के भतीजे शील कुमार यादव, राजवीर यादव (सरपंच पति), अक्षय यादव, कप्तान यादव, लाल साहब यादव, महेंद्र यादव, रामराजा यादव मेरे पास आकर खड़े हो गए। इसी दौरान शील कुमार और राजवीर बोले कि तू सही से काम नहीं कर रहा है। मैंने उनसे मेरी शिकायत मौके पर मौजूद अधिकारियों से करने की कह दी थी। इसी बात से दोनों भड़क गए और मेरे साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान बंदूक से फायर किए जाने तक की आरोप भी लगाए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव और जनपद पंचायत सीईओ अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण भी मौजूद रहे जिनके सामने यहां पर यह हुडदंग व मारपीट हुई।
विज्ञापन
घटना के विरोध में उतरे रोजगार सहायक, दिया ज्ञापन
इस मामले में इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने बताया है कि रोजगार सहायक द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर से विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को ग्राम रोजगार सहायक व पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी शिवपुरी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और इस घटना के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रोजगार सहायकों ने बताया कि आए दिन जिले में इस तरह सरपंच व उनके परिवारजनों के द्वारा गलत कार्य के दबाव को लेकर मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं।